Home PRIMARY KA MASTER NEWS Primary ka master: फर्जी चिकित्सा अवकाश (medical leave) लेने पर परिषदीय शिक्षक निलंबित

Primary ka master: फर्जी चिकित्सा अवकाश (medical leave) लेने पर परिषदीय शिक्षक निलंबित

by Manju Maurya

झांसी। बीएसए ने मऊरानीपुर के परिषदीय विद्यालय लखनपुरा के प्रधानाध्यापक अखिलेश प्रकाश श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया है। शिक्षक पर फर्जी चिकित्सा अवकाश लेने, गलत जन्मतिथि दर्शाने और अधिकारियों की गलत शिकायतें करने के आरोप है।

मऊरानीपुर के परिषदीय विद्यालय लखनपुरा के प्रधानाध्यापक अखिलेश प्रकाश श्रीवास्तव की शिकायत विभाग को मिली थी।

 शिकायत की जांच खंड शिक्षा अधिकारी ने की। इसमें अभिलेखों में गलत जन्मतिथि अंकित करने, फर्जी चिकित्सीय अवकाश लेने, व्यक्तिगत कार्य के लिए विभाग पर दबाव बनाने, समीक्षा बैठक में शामिल न होने, सह-कर्मियों के मानसिक उत्पीड़न, महिलाओं के साथ प्रतिकूल आचरण और कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन करने के आरोप सही पाए गए।

इसके अलावा शिक्षक पर विभाग की छवि धूमिल करने, दूसरे के नाम से शिकायतें करने, आधी-अधूरी जानकारी देने और अधिकारियों को गुमराह करने के भी आरोप हैं। इसके बाद बीएसए ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में शिक्षक को कंपोजिट विद्यालय घुरैया में संबद्ध किया गया है।

शिक्षक की कई शिकायतें आ चुकी थीं। प्राथमिक जांच में कई आरोप सही प्रतीत हुए हैं। जिसकी जांच आख्या बीएसए को भेजी गई थी। इस पर शिक्षक को निलंबित किया गया है। – प्रसून जैन, खंड शिक्षा अधिकारी, मऊरानीपुर

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96