Home PRIMARY KA MASTER NEWS विद्यार्थियों की ऑनलाइन उपस्थिति नहीं भरेंगे शिक्षक

विद्यार्थियों की ऑनलाइन उपस्थिति नहीं भरेंगे शिक्षक

by Manju Maurya

शिक्षकों ने ऑनलाइन व्यवस्था के बहिष्कार करने का लिया निर्णय

विकास भवन में शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी समन्वय समिति की हुई बैठक

रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग छात्र- छात्राओं की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने जा रहा है। शिक्षकों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया है। शिक्षक, शिक्षामित्र और शिक्षणेत्तर कर्मचारी समन्वय समिति ने बैठक कर बच्चों की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज न करने पर सहमति जताई और बीएसए को ज्ञापन सौंपा।

विकास भवन में बुधवार को शिक्षक, शिक्षामित्र और शिक्षणेत्तर कर्मचारी समन्वय समिति की बैठक में ऑनलाइन हाजिरी की मुद्दा छाया रहा। शिक्षकों ने साफ कहा कि वह महानिदेशक के निर्देश को मानने को तैयार नहीं हैं।

जूनियर शिक्षक संघ के संरक्षक समर बहादुर सिंह और जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 15 फरवरी से एमडीएम एवं छात्र उपस्थिति पंजिका के डिजिटाइजेशन आदेश दिया गया है, लेकिन डिजिटलाइजेशन की कोई व्यवस्था नहीं है।

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह और मधकुर सिंह ने कहा कि कर्मचारी समन्वय समिति के समस्त घटकों ने सर्वसम्मति से डिजिटाइजेशन व्यवस्था का पूर्ण बहिष्कार जारी रखने का निर्णय लिया है। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह और महामंत्री शैलेश यादव ने कहा कि विभाग द्वारा कोई कार्रवाई शिक्षकों के खिलाफ की जाती है तो समन्वय समिति धरना प्रदर्शन करेगी।

कहा कि विद्यालयों में शिक्षक किसी भी प्रकार का ऑनलाइन काम नहीं करेंगे। बैठक में संजय कुमार सिंह, वीरेंद्र चौधरी, हरि शरण मौर्य, वेद प्रकाश यादव, सियाराम सोनकर, विक्रमादित्य सिंह, हरकेश यादव, लाखन सिंह मौजूद रहे।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96