Home PRIMARY KA MASTER NEWS साइबर ठगी की शिकायत ‘चक्षु’ पर मिलते ही तुरंत कार्रवाई होगी

साइबर ठगी की शिकायत ‘चक्षु’ पर मिलते ही तुरंत कार्रवाई होगी

by Manju Maurya

आम लोगों को साइबर अपराध और ठगी से बचाने के लिए सोमवार से शुरू हुए चक्षु और डीआईपी मंच के जरिए त्वरित कार्रवाई की जाएगी। अगर कोई साइबर ठग फोन पर झांसा दे रहा है या संदेहजनक कॉल अथवा संदेश मिलता है तो उसकी शिकायत चक्षु मंच पर करनी होगी। रिपोर्ट करते ही पुलिस और बैंक जैसी एजेंसियां सक्रिय हो जाएंगी और कुछ घंटों में कार्रवाई की जा सकती है।

ऐसे काम करेंगे दोनों मंच यदि कोई व्यक्ति अश्लील वीडियो भेजकर ब्लैकमेल करने वाले गैंग के जाल में फंस गया है या वॉट्सऐप के जरिए इस तरह के मैसेज आ रहे हैं अथवा सोशल मीडिया मंच या फोन कॉल के जरिए ठगने का प्रयास किया जा रहा है तो इसके लिए चक्षु मंच पर शिकायत करनी होगी। अगर किसी के साथ कोई साइबर अपराध या धोखाधड़ी हो गई है तो उसे डीआईपी पर रिपोर्ट करना होगा। संचार साथी पोर्टल की शुरुआत साबइर क्राइम के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए की गई थी।

ऐसी शिकायतें होंगी दर्ज

1. बैंक खाते, केवाईसी या क्रेडिट और डेबिट कार्ड को बंद करने के नाम पर की गई वित्तीय धोखाधड़ी

2. गैस-बिजली कनेक्शन या सरकारी अधिकारी बनकर की गई ठगी

3. अश्लील फोटो/वीडियो के नाम पर धमकी

4. आपत्तिजनक या संदेहास्पद कॉल/मैसेज

● संचार साथी के पोर्टल (https//sancharsaathi.gov.in) पर जाएं। होमपेज पर नीचे की ओर सिटीजन सर्विस विकल्प में Report Suspected Fraud Communication CHAKSHU पर क्लिक करें।

● फिर कंटीन्यू का बटन दबाएं। इससे चक्षु मंच खुल जाएगा। सबसे पहले आपको Call/SMS/ WhatsApp में से जिस माध्यम से संपर्क किया जा रहा है, उसे बताना होगा।

● Select Suspected Fraud Category में किस श्रेणी में धोखाधड़ी की कोशिश की जा रही है उसे बताएं। इसके बाद प्रमाण के लिए स्क्रीनशॉट अटैच करें।

● आने वाले कॉल/मैसेज की तिथि और समय बताएं। फिर शिकायत को 500 शब्दों में दर्ज करें।

● इसके बाद नाम, मोबाइल नंबर दर्ज करें। फिर ओटीपी से सत्यापन करें। आपकी शिकायत दर्ज हो जाएगी।

संस्थाएं भी दे सकती हैं धोखाधड़ी की सूचना

केंद्रीय संचार मंत्री वैष्णव ने बताया कि आम लोगों के साथ ही डीआईपी और चक्षु मंच पर बैंक, पेमेंट वॉलेट व अन्य नियामक एजेंसियां भी किसी धोखाधड़ी या उसकी आशंका की सूचना दे सकती हैं।

नंबर होगा ब्लॉक

शिकायत करते ही पुलिस, बैंक और अन्य जांच एजेंसियां सक्रिय हो जाएंगी और कुछ घंटों में

कार्रवाई की जा सकती है। चक्षु पोर्टल पर जानकारी देने पर उसकी पूरी पड़ताल की जाएगी और उस नंबर को ब्लॉक किया जाएगा।

अनचाही कॉल रोकने के लिए जुर्माने की तैयारी

वहीं, अपंजीकृत फोन नंबरों से अवांछित व्यावसायिक कॉल पर निकट भविष्य में कड़ी कार्रवाई हो सकती है। केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण इस तरह की कॉल पर जुर्माना लगाने की तैयारी कर रहा है। नए तंत्र के लागू होने के बाद अवांछित कॉल के लिए जिम्मेदार दूरसंचार सेवा प्रदाताओं, व्यक्तियों और गलत व्यवहार करने वाली फर्मों को दंडात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96