Home PRIMARY KA MASTER NEWS मतदान के दिन गर्मी से बचाने को हर बूथ पर छाया का इंतजाम होगा

मतदान के दिन गर्मी से बचाने को हर बूथ पर छाया का इंतजाम होगा

by Manju Maurya

लखनऊ, । मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने शुक्रवार को निर्देश दिए हैं कि भीषण गर्मी / लू / ग्रीष्म लहर के कारण मतदाताओं को स्वास्थ्य जनित समस्याओं का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी जिला निर्वाचन अधिकारी इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों से कहा गया है कि अधिकाधिक संख्या में पोलिंग बूथों पर पहुंच कर मतदान करने के लिए मतदान दलों एवं मतदाताओं के मध्य भीषण गर्मी / लू / ग्रीष्म लहर की सावधानियां एवं जागरुकता सुनिश्चित कराई जाए।

केंद्रीय चुनाव आयोग ने इस बार के लोकसभा चुनाव में गर्मी के प्रकोप के बाबत मीडिया में प्रकाशित व प्रसारित खबरों का संज्ञान लिया है। आपके अपने समाचार पत्र हिन्दुस्तान ने 18 मार्च सोमवार के अंक में इस बारे में गर्मी में मतदान लक्ष्य पाने में छूटेगा पसीना शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था।

भारतीय मौसम विभाग द्वारा आगामी गर्मी के मौसम में सामान्य से उच्च तापमान होने की संभावना व्यक्त की गई है। खासतौर से मार्च और जून के बीच सामान्य से उच्च तापमान होने एवं लू का तेज और लम्बा असर रहने का पूर्वानुमान किया गया है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा है कि मतदान दिवस 19 अप्रैल 2024 से एक जून के दौरान भीषण गर्मी पड़ने की सम्भावना है। इस दौरान सभी मतदान कार्मिक हल्के सूती वस्त्रत्तें का प्रयोग करें। तेज धूप से बचाव के लिए टोपी, छाता एवं सर को ढ़कने के लिए सफेद सूती गमछा या अन्य कोई कपड़ा रखें। पानी की बोतल रखें, समय-समय पर आवश्यकतानुसार सादा जल, नींबू पानी या ओआरएस का प्रयोग करें।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा है कि गर्मी में अत्यधिक चाय, कॉफी या कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन न करें। प्रत्येक मतदान दल को फस्ट-एड किट प्रदान की जाएगी। तेज धूप से बचने के लिए प्रत्येक पोलिंग बूथ के सामने छाया की व्यवस्था हो।

शीतल पेयजल की भी उपलब्धता रहेगी

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा है कि मतदान केंद्र पर शीतल पेयजल की उपलब्धता रहे।

हीट स्ट्रोक के संबंध में क्या करें, क्या न करें का हैण्ड बिल तैयार करा कर सभी मतदान कार्मिकों को उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने मतदाताओं से अपेक्षा की है कि मतदान के लिए मतदेय स्थल पर आते समय अपनी मतदाता पर्ची, फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र अथवा अन्य वैकल्पिक फोटोयुक्त पहचान पत्र अवश्य साथ में लाएं, जिससे मतदान की प्रक्रिया शीघ्रता से सम्पन्न हो सके।

मतदान दिवस को तेज धूप निकलने से पहले ही मतदाता अधिक संख्या में पोलिंग बूथों पर पहुंच कर मतदान करें। तेज धूप से बचने व सर को ढ़कने के लिए सूती गमछा या छाते का प्रयोग अवश्य करें।

लू से बचने को पोलिंग पार्टियों को दी जाएगी फर्स्ट एड किट

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96