प्रयागराज। 2024 सत्र से देशभर के अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश से डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजुकेशन (डीएलएड) का प्रशिक्षण ले सकेंगे। प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए आवश्यक इस प्रशिक्षण में दाखिले के लिए वर्तमान में अभ्यर्थियों के पास यूपी का निवास प्रमाणपत्र होना जरूरी है।

सूत्रों के अनुसार शासन स्तर से दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों के डीएलएड में प्रवेश को लेकर पूछताछ हुई है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने भी बाहरी राज्य के अभ्यर्थियों को दाखिला देने में कोई अड़चन नहीं बताई है। इसका एक कारण यह भी है यूपी के परिषदीय स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए यहां का निवासी होने की अनिवार्यता नहीं रह गई है। 69000 शिक्षक भर्ती के मामले में हाईकोर्ट ने यूपी का निवासी होने की बाध्यता खत्म कर दी थी। इसका फायदा बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड आदि राज्यों के अभ्यर्थियों को होगा।
पिछले साल खाली रह गई थीं 70,100 सीटें
प्राथमिक स्कूलों की शिक्षक भर्ती में बीएड को अमान्य करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद पिछले साल डीएलएड की 70,100 सीटें खाली रह गई थीं। प्रदेश के 67 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की 10600 व 2974 निजी कॉलेजों की 2,22,750 कुल 2,33,350 सीटों पर 3,36,187 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। जिनमें से 1,63,250 अभ्यर्थियों ने ही प्रवेश लिया।
- किस्त कटने से पहले बताना होगा: आरबीआई ने कहा, बैंक या वित्तीय संस्थान का 24 घंटे पहले ग्राहक को सूचित करना जरूरी
- माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा जनपदों के भ्रमण, स्थलीय निरीक्षण एवं विकास के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी
- धोखाधड़ी के प्रमाण के बिना दशकों पुरानी नियुक्ति रद्द नहीं की जा सकती : हाईकोर्ट
- क्या संविधान उस श्रद्धालु की रक्षा नहीं करेगा जिसे मूर्ति छूने की अनुमति नहीं : सुप्रीम कोर्ट
- मिशन कर्मयोगी ‘साधना सप्ताह’ में प्रदेश को देश में दूसरा स्थान