Home PRIMARY KA MASTER NEWS Primary ka master: कंपोजिट विद्यालय में 5 साल की बच्ची की मौत के मामले में एक्शन, 4 शिक्षक सस्पेंड

Primary ka master: कंपोजिट विद्यालय में 5 साल की बच्ची की मौत के मामले में एक्शन, 4 शिक्षक सस्पेंड

by Manju Maurya

 गाजीपुर: नगसर थाना क्षेत्र के उजराडीह कम्पोजिट विद्यालय में बीते शनिवार को बिजली करंट लगने से 5 साल की रागिनी की मौत हो गयी थी। इस मामले में बीएसए के कई शिक्षकों पर एक्शन लिया है। विभाग किनर से बीईओ को रागिनी के गांव भरवलियां पंहुचे। बीईओ ने मृतक के पिता भोला राजभर को विभाग की ओर से आर्थिक मदद के तौर पर एक लाख की धनराशि उपलब्ध कराते हुए शोक संवेदना जाहिर किया।

मालूम हो कि बीते शनिवार को रागीनी उम्र पांच वर्ष अपने बडे भाई अंकित के साथ नामांकन कराने विद्यालय पहुंची। इसी दौरान प्यास लगने पर मासूम हैंडपंम्प की ओर जा रही थी। वह विद्युत करंट के जद में आने से अचेत होकर जमीन पर गिर गई। उसे आननफानन में डाक्टर के यहाँ विद्यालय के अध्यापक और ग्रामीण ले गये। जहाँ डाक्टर ने मासूम रागीनी को देखते ही मृत घोषित कर दिया था जिसके बाद मामला थाने तक पहुंचा वहाँ शिक्षा विभाग और पीड़ित परिजन, ग्रामीणों के बीच आपसी सुलह समझौता हो गया।जिसके बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए मासूम के शव को लेकर घर आए जहाँ से उसका अंतिम दाहसंस्कार जमानियां घाट पर शनिवार को ही देर शाम तक कर दिया गया।

रविवार को बीईओ अशोक कुमार गौतम के नेतृत्व में शिक्षा विभाग का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिजन से मुलाकात कर मृत मासूम के पिता भोला राजभर को विभाग की ओर से शोक संवेदना जाहिर किया। बीईओ ने एक लाख की नगद सहायतार्थ धनराशि उपलब्ध कराते हुए शोक संवेदना जाहिर किया।इसके बाद बीईओ ने रविवार को भी कम्पोजिट विद्यालय उजराडीह में घट‌नास्थल का घंटो मुआयना किया।इस दौरान उन्होंने विद्यालय में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर तमाम तरह के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दिया कि विद्यालय में सुरक्षा से खिलवाड़ किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।बीईओ ने घटनास्थल के जांच रिपोर्ट के साथ ही फोटो-विडियो फूटेज बीएसए हेमंत राव को भेज दिया।

मालूम हो कि इस पूरे घटनाक्रम को गंम्भीरता से लेते हुए बीएसए ने बीते शनिवार की रात को ही लापरवाही को देखते हुए प्रधानाध्यापक सहित चार अध्यापकों को निलंबित करते हुए दो शिक्षा मित्रों का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया था।बीएसए ने यह भी बताया कि अंडरग्राउंड इलेक्ट्रिक वायर से कनेक्शन देने के लिए लगाए गए जंक्शन बॉक्स से यह हादसा हुआ है।

बच्ची परिषद संचालित विद्यालय की छात्रा नहीं थी। वह कहीं से खेलते हुए जंक्शन बॉक्स के पास पहुंची। विद्युत घात की शिकार हो गई। जिसके परिणाम स्वरूप उसकी मौत हो गयी। इस मामले में बेसिक शिक्षा कार्यालय की ओर से बिजली विभाग के संबंधित अधिकारियों से संपर्क साधा गया ।है जंक्शन बॉक्स और उसके आसपास खुले तारों को जल्द से जल्द ठीक करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग विद्युत विभाग से समन्वय स्थापित किए हुए हैं ।बीएसए हेमंत राव ने इस पूरे प्रकरण में संबंधित बीईओ से स्पष्टीकरण भी मांगा है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96