Home PRIMARY KA MASTER NEWS डीबीटी में आधार पेंडेंसी पर बेसिक शिक्षा विभाग हुआ सख्त, की कार्रवाई ,बीईओ, डीसी और 131 स्कूलों के शिक्षकों का बीएसए ने रोका वेतन

डीबीटी में आधार पेंडेंसी पर बेसिक शिक्षा विभाग हुआ सख्त, की कार्रवाई ,बीईओ, डीसी और 131 स्कूलों के शिक्षकों का बीएसए ने रोका वेतन

by Manju Maurya

पडरौना। डीबीटी पोर्टल पर विद्यालयों में नामांकित छात्र- छात्राओं व अभिभावकों के आधार वेरिफिकेशन करने में लापरवाही बरतने तथा दस या दस से अधिक आधार वेरिफिकेशन पेंडेंसी होने पर बेसिक शिक्षा विभाग सख्त हुआ है। बीएसए ने जिले के सभी बीईओ, डीसी सामुदायिक सहभागिता सहित बेसिक से संचालित 131 स्कूलों के शिक्षकों व कर्मचारियों का वेतन रोक दिया है। इसके अलावा 92 स्कूलों के संबंधित विभागाध्यक्षों को पत्र लिखकर उन स्कूलों के शिक्षकों का वेतन रोकने की मांग की है। बीएसए ने इन स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर पेंडेंसी को समाप्त कर एक सप्ताह के अंदर बीईओ के माध्यम से रिपोर्ट मुहैया कराने का आदेश दिया है। इससे लापरवाह शिक्षकों में हड़कंप मचा है।

बेसिक शिक्षा विभाग से 2464 परिषदीय स्कूल, 54 एडेड बेसिक स्कूल, 55 एडेड माध्यमिक स्कूल, 14 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, 24 एडेड मदरसा, संस्कृत बोर्ड, समाज कल्याण विभाग से संचालित समेत कुल 2665 स्कूलों में 241058 बच्चें प्रेरणा पोर्टल पर नामांकित हैं। स्कूलों में नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। इन स्कूलों में पढने वाले बच्चों के अभिभावकों के खाता में विभाग द्वारा डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर योजना के तहत 1200 रूपये प्रदान की जाती है। इस धनराशि से बच्चों के अभिभावकों को दो सेट यूनीफार्म, जूता-मोजा, स्वेटर, स्कूल बैग व स्टेशनरी आदि सामान की खरीदारी करनी है। विभाग ने नये सत्र में नामांकित बच्चों में से 221056 बच्चों के अभिभावकों के खाता को वेरीफाई कर अपडेट करके जिले से लॉक किया है। विभाग द्वारा अब तक 131666 बच्चों के अभिभावकों के खाता में डीबीटी के माध्यम से रूपये भेजा जा चुका है। शेष बच्चों का डाटा वेरीफाई चल रहा है। डीबीटी पोर्टल पर सर्वाधिक पेंडेंसी वाले विद्यालयों

के समस्त कर्मचारियों का वेतन बाधित करने के लिए एक सप्ताह पूर्व नोटिस जारी किया गया था। डीबीटी पोर्टल पर 20002 बच्चों का आधार वेरीफाई पेंडिंग है। इनमें से 6997 बच्चों का नया नामांकन होने के कारण आधार नहीं बना है। शेष 13 हजार बच्चों का आधार वेरीफाई हर हाल में करना है। डीबीटी पोर्टल पर बच्चा समेत माता या पिता या अभिभावक के आधार वेरीफाई होना है। अब तक 226897 बच्चों तथा 234748 अभिभावकों का आधार वेरीफाई हुआ है, लेकिन बच्चे के साथ उसके माता-पिता में किसी एक का आधार वेरीफाई होने पर ही आधार वेरिफिकेशन पूर्ण माना जायेगा। बीएसए ने इस मामले में सख्ती दिखाते हुये जिले में तैनात सभी 12 बीईओ, जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता तथा दस या दस से अधिक पेंडेंसी वाले स्कूलों में 2464 परिषदीय में 98 परिषदीय विद्यालय, 27 एडेड बेसिक, 6 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय समेत कुल 131 के शिक्षकों व कर्मचारियों का वेतन रोका है। इसके अलावा 42 माध्यमिक एडेड, 25 समाज कल्याण विभाग से संचालित विद्यालय, 25 एडेड मदरसा के शिक्षकों को वेतन रोकने के लिए संबंधित विभागध्यक्ष को पत्र लिखा है। चीएसए ने इन स्कूलों में तैनात प्रधाध्यापक, सहायक अध्यापक, अनुदेशक व शित्रामित्र का वेतन रोक कर नोटिस जारी किया है। बीएसए ने इन विद्यालयों के सभी शिक्षकों व कर्मचारियों को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर पेंडेंसी को समाप्त करने तथा एक सप्ताह के अंदर बीईओ के माध्यम से स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।

प्रेरणा पोर्टल पर का लाभ देने के लिए बच्चों व अभिभावकों का आधार का वेरिफिकेशन होना जरूरी है। आधार वेरिफिकेशन में पेंडिंग

वाले 131 स्कूलों के शिक्षकों व कर्मचारियों के अलावा सभी बीईओ व जिला समन्वयक को वेतन रोका गया है। इसके अलावा 92 स्कूलों के विभागाध्यक्षों को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की गई है। नोटिस के माध्यम से एक सप्ताह के अंदर आधार वेरिफिकेशन का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित समय तक काम पूरा नहीं होने पर स्कूल में तैनात सभी कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई की जायेगी। डॉ. रामजियावन मौर्य, बीएसए कुशीनगर

इन मदों में जारी हुये 1200 रूपये दो जोड़ी ड्रेस- 600 रूपये स्वेटर 200 रूपये जूता-मोजा – 125 रूपये स्कूल बैग 175 रूपये

स्टेशनरी 100 रूपये

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96