Home PRIMARY KA MASTER NEWS Basic Shiksha: बीएसए से भिड़ा सेवानिवृत्त शिक्षक, केस दर्ज कहा- तुम्हारे जैसे कितने बीएसए आए और चले गए, मेरी जांच कराओगे…

Basic Shiksha: बीएसए से भिड़ा सेवानिवृत्त शिक्षक, केस दर्ज कहा- तुम्हारे जैसे कितने बीएसए आए और चले गए, मेरी जांच कराओगे…

by Manju Maurya

सीतापुर। पत्नी व खुद की कई शिकायतों की जांच शुरू होने से एक सेवानिवृत्त शिक्षक – मंगलवार को बीएसए से उलझ गए। बीएसए कार्यालय में जमकर हंगामा किया। बीएसए से कहा कि तुम्हारे ऐसे कितने बीएसए आए और चले गए। मेरी जांच कराओगे। कर्मचारियों ने मामले को शांत कराया। बीएसए ने शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्यालय से फुटेज लेकर जांच शुरू कर दी है।

खैराबाद के कंपोजिट विद्यालय अकबरपुर खुर्द में प्रधानाध्यापक पद पर सत्य प्रकाश मिश्रा तैनात थे। यह हाल ही में सेवानिवृत्त हुए हैं। यह शिक्षक संगठन से भी जुड़े रहे हैं। इस समय इनकी पत्नी इस विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका हैं। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह = ने बताया कि इन पर आरोप है कि यह विद्यालय का फर्नीचर अपने घर उठा ले गए हैं। एमडीएम

की गुणवत्ता बहुत ही खराब है। इसके अलावा कई अन्य शिकायत मिलने पर बीईओ से जांच करवाई जा रही है।

सत्य प्रकाश मिश्रा मंगलवार को बीएसए कार्यालय पहुंचे। सबसे पहले वह डीसी एमडीएम से उलझ गए। डीसी से कहा यह बताओ अगर कोई पिसावां का है तो शिकायत खैराबाद की कैसे कर सकता है। वह जोर-जोर से चिल्लाने लगे। इसके बाद बीएसए ने इन्हें अपने कक्ष में बुलाया तो उनसे भी उलझ गए। बोले आप कैसे जांच करवा रहे हैं। तुम्हारे ऐसे बहुत बीएसए देखे हैं। काफी देर तक शोर मचाते रहे तो बीएसए ने कक्ष से बाहर जाने को कहा। उसके बाद कार्यालय के कर्मचारियों ने इनको

समझाकर बाहर किया। बीएसए ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर बीएसए कार्यालय के सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिए हैं। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह का कहना है कि इन पर विद्यालय का फर्नीचर गायब करने का आरोप है। इसके वीडियो फुटेज भी मौजूद है। मामले की जांच चल रही है। अगर मामला सही मिलता है तो एफआईआर करवाई जाएगी। सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में तहरीर दी है।

बीएसए की तहरीर पर शिक्षक के खिलाफ सरकारी कार्य में व बाधा डालने व अपमान करने की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। – अनूप कुमार शुक्ला, इंस्पेक्टर, शहर कोतवाली

घर से बनवाया था फर्नीचर पहले मैं प्रधानाध्यापक था। अब मेरी पत्नी है। स्कूल का फर्नीचर मैंने खुद ही अपने पैसे से वहां पर मंगवाकर डलवा दिया था। जब सरकारी फर्नीचर आ गया तो इसे घर उठा ले गया हूं। मेरी आवाज ही तेज है। पत्नी व एक सहायक अध्यापिका के बीच नहीं

बन रही है। इसी वजह से शिकायत हो रही है। सत्यप्रकाश मिश्रा, सेवानिवृत्त शिक्षक

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96