प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में शुक्रवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव से मिलकर शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया। शिक्षा निदेशक ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

- किस्त कटने से पहले बताना होगा: आरबीआई ने कहा, बैंक या वित्तीय संस्थान का 24 घंटे पहले ग्राहक को सूचित करना जरूरी
- माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा जनपदों के भ्रमण, स्थलीय निरीक्षण एवं विकास के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी
- धोखाधड़ी के प्रमाण के बिना दशकों पुरानी नियुक्ति रद्द नहीं की जा सकती : हाईकोर्ट
- क्या संविधान उस श्रद्धालु की रक्षा नहीं करेगा जिसे मूर्ति छूने की अनुमति नहीं : सुप्रीम कोर्ट
- मिशन कर्मयोगी ‘साधना सप्ताह’ में प्रदेश को देश में दूसरा स्थान
कहा कि 1981 से 2020 तक सभी शिक्षकों की सतर्कता अधिष्ठान की जांच रोक दी जाएगी। जिनकी शिकायत है, उनकी ही जांच होगी। 30 जून 2016 को सेवानिवृत हुए होने वालों को एक इंक्रीमेंट का लाभ दिया जाएगा।
यह इंक्रीमेंट राजकीय कर्मचारियों के लिए जारी हो चुका है। प्रतिनिधिमंडल में संगठन के महामंत्री नरेंद्र वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष आरपी मिश्रा, पूर्व महामंत्री इंद्रासन सिंह, केंद्रीय निर्वाचन समिति के सदस्य रामेश्वर उपाध्याय, प्रदेशीय मंत्री डॉ. आरके त्रिवेदी आदि शामिल थे। संवाद