उनके एक्स हैंडल से किया गया यह पोस्ट गलती समझ में आने पर किया डिलीट
लखनऊ : भले ही शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की महानवमी हो, लेकिन बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर इस दिन रामनवमी का सभी परिषदीय स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि रामनवमी के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों में अवकाश रखा गया है। भगवान श्रीराम की कृपा और उनके प्रेम में ही हमारे जीवन की सार्थकता है। सभी को रामनवमी की अग्रिम शुभकामनाएं।

- विकास खण्ड स्तर पर खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा प्रधानाध्यापक के साथ मासिक बैठक आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में।
- NPS धारकों को FMA- Grant of fixed medical allowance की सुविधा देने के संबंध में
- केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 02% की वृद्धि किए जाने से संबंधित वित्त मंत्रालय, भारत सरकार का आदेश जारी
- जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में लगे शिक्षकों को अर्जित अवकाश (Earned Leave) प्रदान किए जाने के संबंध में -CM को पत्र
- भीषण गर्मी में शिक्षकों को अतिरिक्त समय तक रोकना अव्यवहारिक: शिक्षक संघ का कड़ा विरोध
- शिक्षकों को डीजल-पेट्रोल की प्राथमिकता, आपूर्ति अधिकारी ने जारी किए निर्देश
- UP शिक्षा विभाग में हड़कंप : CM योगी के दौरे से पहले स्कूलों की ‘स्कैनिंग’ शुरू, इन 10 बिंदुओं पर फँस सकते हैं अफसर।
- UP Board Result 2026 Date : यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट कल होगा घोषित, जानिए कितने बजे रिजल्ट होगा जारी , देखें आदेश
मंत्री ने दोपहर बाद 3:20 बजे यह पोस्ट किया और थोड़ी ही देर बाद शिक्षकों के वाट्सएप ग्रुपों पर चर्चा होने लगी कि रामनवमी तो चैत्र नवरात्र की नवमी को पड़ती है जो कि सात अप्रैल वर्ष 2025 को पड़ेगी। फिलहाल मंत्री की इंटरनेट मीडिया संभालने वाली टीम को इस गलती का जैसे ही आभास हुआ उन्होंने इसे डिलीट कर एक्स पर दोपहर बाद 3:46 बजे नया पोस्ट कर उस पर महानवमी के अवकाश की सूचना और बधाई दी।
इस बारे में जब बेसिक शिक्षा मंत्री से उनका पक्ष लेने के लिए मोबाइल फोन पर संपर्क किया गया तो बताया गया कि वह अभी व्यस्त हैं। मंत्री ने इस पर फिलहाल कोई सफाई नहीं दी। उधर महानवमी का अवकाश घोषित किए जाने पर उन बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जेएन तिवारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है