अमेठी सिटी। शासन के आदेश पर दीपावली से पहले कर्मचारियों के वेतन जारी कर दिए गए। मोबाइल फोन की स्क्रीन पर वेतन आने का मैसेज देखकर कर्मचारियों के चेहरों पर मुस्कान फैल गई। इस तरह दोपहर से लेकर देर रात तक लोगों के फोन पर मैसेज आते रहे और लोग मुस्कुराते रहे।
वरिष्ठ कोषाधिकारी रामेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि जिले से वेतन जारी करने के बाद यह आरबीआई के पास जाता है, जहां से वेतन भुगतान की प्रक्रिया पूरी होती है। वहीं, कई लोग इस बात से परेशान दिखे कि अभी तक उनका वेतन का मैसेज नहीं आया।
रसोइयों के खाते में जाएगी अवशेष धनराशि

- विकास खण्ड स्तर पर खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा प्रधानाध्यापक के साथ मासिक बैठक आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में।
- NPS धारकों को FMA- Grant of fixed medical allowance की सुविधा देने के संबंध में
- केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 02% की वृद्धि किए जाने से संबंधित वित्त मंत्रालय, भारत सरकार का आदेश जारी
- जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में लगे शिक्षकों को अर्जित अवकाश (Earned Leave) प्रदान किए जाने के संबंध में -CM को पत्र
- भीषण गर्मी में शिक्षकों को अतिरिक्त समय तक रोकना अव्यवहारिक: शिक्षक संघ का कड़ा विरोध
अमेठी सिटी। जिले में मध्याह्न भोजन योजना में कार्यरत 4,334 रसोइयों का अगस्त माह का एक हजार रुपये बकाया था। मध्याहन भोजन योजना के जिला समन्वयक अरुण त्रिपाठी ने बताया कि अवशेष धनराशि शिक्षा विभाग की ओर से रसोइयों के बैंक खाते में भेज दी गई है। जिससे त्योहार से पहले उनका बकाया भुगतान पूरा हो सके। (संवाद)