प्रयागराज। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। वेबसाइट http://entdata.co.in पर प्रवेश पत्र डाउनलोड किया जा सकता है। परीक्षा 10 नवंबर को होगी। इसके लिए प्रदेशभर में 378 केंद्र बनाए गए हैं। प्रयागराज में इसके 10 केंद्र हैं।

- किस्त कटने से पहले बताना होगा: आरबीआई ने कहा, बैंक या वित्तीय संस्थान का 24 घंटे पहले ग्राहक को सूचित करना जरूरी
- माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा जनपदों के भ्रमण, स्थलीय निरीक्षण एवं विकास के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी
- धोखाधड़ी के प्रमाण के बिना दशकों पुरानी नियुक्ति रद्द नहीं की जा सकती : हाईकोर्ट
- क्या संविधान उस श्रद्धालु की रक्षा नहीं करेगा जिसे मूर्ति छूने की अनुमति नहीं : सुप्रीम कोर्ट
- मिशन कर्मयोगी ‘साधना सप्ताह’ में प्रदेश को देश में दूसरा स्थान
पांच अगस्त से 28 सितंबर तक इसके ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। आठवीं में पढ़ाई करने वाले आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के प्रदेशभर से 1,57,013 मेधावियों ने आवेदन किया है। अगले रविवार को इसकी परीक्षा होगी। तीन घंटे की परीक्षा सुबह 10 से एक बजे तक होगी। इसमें सामान्य ज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान के प्रश्न पूछे जाएंगे। इस बार परीक्षा में ओएमआर शीट पर उत्तर देने होंगे। परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) की ओर से यह परीक्षा कराई जाएगी। इसमें सफल होने वाले प्रदेशभर के 15,143 बच्चे को छात्रवृत्ति दी जाएगी। यह छात्रवृत्ति उन्हें नौवीं से 12वीं तक हर महीने एक हजार रुपये मिलेगी।