नई दिल्ली, । सीबीएसई ने डमी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बुधवार को 21 विद्यालयों की मान्यता रद्द कर दी। इसमें से 16 स्कूल दिल्ली, जबकि पांच राजस्थान के कोटा और सीकर में हैं।

- किस्त कटने से पहले बताना होगा: आरबीआई ने कहा, बैंक या वित्तीय संस्थान का 24 घंटे पहले ग्राहक को सूचित करना जरूरी
- माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा जनपदों के भ्रमण, स्थलीय निरीक्षण एवं विकास के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी
- धोखाधड़ी के प्रमाण के बिना दशकों पुरानी नियुक्ति रद्द नहीं की जा सकती : हाईकोर्ट
- क्या संविधान उस श्रद्धालु की रक्षा नहीं करेगा जिसे मूर्ति छूने की अनुमति नहीं : सुप्रीम कोर्ट
- मिशन कर्मयोगी ‘साधना सप्ताह’ में प्रदेश को देश में दूसरा स्थान
इसके अलावा छह स्कूलों का उच्चतर माध्यमिक (12वीं) का दर्जा घटाकर माध्यमिक (10वीं) कर दिया गया। यह कदम सितंबर में राजस्थान और दिल्ली के विद्यालयों में किए गए निरीक्षण के बाद उठाया गया है। निरीक्षण में इन स्कूलों में कई खामियां मिलीं थीं। सीबीएसई सचिव हिमांशु गुप्ता ने कहा कि डमी या बिना-उपस्थित प्रवेश की प्रथा, स्कूली शिक्षा के मूल उद्देश्य के विपरीत है। उन्होंने कहा कि निरीक्षण में पाई गई अनियमितताओं पर स्कूलों को नोटिस भेजा गया था। जवाब की जांच के बाद निरीक्षण निष्कर्षों और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की गई।