प्रयागराज, । यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के केंद्रों का निर्धारण अब सात दिसंबर तक होगा। बोर्ड ने केंद्र निर्धारण की समयसीमा में बदलाव कर दिया है। पहले 28 नवंबर तक केंद्रों का निर्धारण होना था। जिलाधिकारी के स्तर से गठित तहसील स्तरीय समिति की ओर से प्रमाणित/अपडेट कराई गई स्कूलों की आधारभूत सूचनाओं के आधार पर ऑनलाइन चयनित परीक्षा केंद्रों की सूची सार्वजनिक करते हुए जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति के अवलोकन तथा परीक्षण के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने की तिथि दो नवंबर से बढ़ाकर 11 नवंबर कर दी गई है।

- किस्त कटने से पहले बताना होगा: आरबीआई ने कहा, बैंक या वित्तीय संस्थान का 24 घंटे पहले ग्राहक को सूचित करना जरूरी
- माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा जनपदों के भ्रमण, स्थलीय निरीक्षण एवं विकास के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी
- धोखाधड़ी के प्रमाण के बिना दशकों पुरानी नियुक्ति रद्द नहीं की जा सकती : हाईकोर्ट
- क्या संविधान उस श्रद्धालु की रक्षा नहीं करेगा जिसे मूर्ति छूने की अनुमति नहीं : सुप्रीम कोर्ट
- मिशन कर्मयोगी ‘साधना सप्ताह’ में प्रदेश को देश में दूसरा स्थान
जिला विद्यालय निरीक्षक ऑनलाइन चयनित केंद्रों की सूची पर छात्रों, अभिभावकों, प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों से आपत्तियां लेकर बोर्ड के पोर्टल upmsp.edu.in पर 14 नवंबर तक उपलब्ध कराएंगे। पहले इसकी अंतिम तिथि छह नवंबर थी। सारी प्रक्रिया पूरी करते हुए सॉफ्टवेयर से ऑनलाइन निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आपत्तियों के निराकरण के बाद जनपदीय समिति से प्राप्त सूची बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करते हुए यदि पुन: कोई आपत्ति है तो सीधे पोर्टल पर दो दिसंबर तक ली जाएगी। पहले इसकी अंतिम तिथि 20 नवंबर थी। इन आपत्तियों का निराकरण करते हुए अंतिम सूची बोर्ड की वेबसाइट पर सात दिसंबर तक जारी होगी। गौरतलब है कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए कुल 5432519 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।