प्रयागराज में गोल्डन गर्ल के नाम से मशहूर अध्यापिका पूनम गुप्ता ने फिर तीन स्वर्ण पदक जीत विभाग और प्रदेश का नाम रौशन किया। वेटरेंस एथलेटिक्स इंडिया की तरफ से राष्ट्रीय वेटरेंस एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2024 का आयोजन उत्तर प्रदेश के अमेठी में 8/9 को आयोजित की गई थी। जिसमे बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत अध्यापिका पूनम गुप्ता को उत्तर प्रदेश के लिए चयन किया गया था। पूनम ने 100 मी0 रेस (13.01) में स्वर्ण पदक, 110 मी0 हैडल(17.40) में स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।

- डीएलएड. द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा की संशोधित, कार्यक्रम हुआ जारी
- यूपी बोर्ड के छात्र भी दे सकेंगे इम्प्रूवमेंट परीक्षा, बोर्ड ने शासन को भेजा प्रस्ताव, जल्द मिल सकती है मंजूरी
- 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission): मेमोरेंडम जमा करने की डेडलाइन बढ़ी, अब 31 मई तक का समय
- टीईटी अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई: पुराने शिक्षकों को मिल सकती है राहत, 13 मई को होगा फैसला, लाखों शिक्षकों की नजरें टिकीं
- 8वें वेतन आयोग की नई दिल्ली में होने वाली बैठक सम्पन्न, सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर सबकी नजर
पूनम ने पहली बार डिस्कस थ्रो में प्रतिभाग किया और (19.07) दूरी फेक कर स्वर्ण पदक जीता।खास बात यह है की पूनम कैल्केनियल स्पर की दर्दनाक बीमारी से जूझ रही है जिसमे पैर जमीन पर रखने में दबाव पड़ने पर एडी में असहनीय दर्द होता है उसके बावजूद आखिरी समय में उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने का निर्णय लिया और उनका यह निर्णय सार्थक भी हुआ उन्होंने अपने तीनो इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। अब वह अपनी बीमारी से उबरने पर पूरा ध्यान देंगी और 2025 कर्नाटक में साउथ एशिया मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में और दिल्ली में प्रतिभाग करेंगी।