प्रतापगढ़। समग्र शिक्षा माध्यमिक के तत्वावधान में राष्ट्रीय सर्वेक्षण परख के माध्यम से जिले के समस्त माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों की दक्षता परखी जाएगी।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों के अनुरूप विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं एवं कक्षा छह एवं कक्षा नौ के विद्यार्थियों की भाषा, गणित, विज्ञान व सामाजिक विज्ञान विषय में दक्षता

- किस्त कटने से पहले बताना होगा: आरबीआई ने कहा, बैंक या वित्तीय संस्थान का 24 घंटे पहले ग्राहक को सूचित करना जरूरी
- माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा जनपदों के भ्रमण, स्थलीय निरीक्षण एवं विकास के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी
- धोखाधड़ी के प्रमाण के बिना दशकों पुरानी नियुक्ति रद्द नहीं की जा सकती : हाईकोर्ट
- क्या संविधान उस श्रद्धालु की रक्षा नहीं करेगा जिसे मूर्ति छूने की अनुमति नहीं : सुप्रीम कोर्ट
- मिशन कर्मयोगी ‘साधना सप्ताह’ में प्रदेश को देश में दूसरा स्थान
का आंकलन किया जाएगा। राष्ट्रीय सर्वेक्षण परख की तैयारियों के संबंध में माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक बुधवार को होगी। डीआईओएस ने इस
04 दिसंबर से शुरू होगा सर्वेक्षण छह और नौ के विद्यार्थियों की शिक्षा का होगा आकलन
संबंध में पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं।
नेशनल एचीवमेंट सर्वे (एनएएस) चार दिसंबर से शुरू होगा। कक्षा छह के छात्रों में भाषा और गणित तथा कक्षा नौ के विद्यार्थियों में भाषा, गणित, विज्ञान व सामाजिक विज्ञान के विषय में आंकलन किया जाएगा।
डीआईओएस ओमकार राणा ने बताया कि सर्वेक्षण के माध्यम से उच्च गुणवत्तायुक्त शिक्षा एवं वैश्विक मूल्यांकन को विकसित करना है। ताकि विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों में दक्ष बनाया जा सके।