भादर (अमेठी)। ब्लॉक क्षेत्र के नरायनपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की बेहतर शिक्षा, अध्ययन-अध्यापन को सोशल मीडिया पर देखकर क्योटो में रहने वाले प्रोफेसर हिदेयाकी इशीदा सोमवार को विद्यालय पहुंचे। साहित्यकार शिवमूर्ति पाल के साथ पहुंचे प्रोफेसर ने बच्चों से शिक्षा, कृषि सहित कई बिंदुओं पर बातचीत की। जापान के कल्चर व शिक्षा के बाबत बच्चों को बताया। 40 साल तक जापान में हिंदी के प्रोफेसर रहे हिदेयाकी इशीदा ने बच्चों से कहा कि हिंदुस्तान भगवान का देश है। इसके बाद शिक्षकों के साथ भी बातचीत कर काफी खुश हुए। कहा कि यह

- किस्त कटने से पहले बताना होगा: आरबीआई ने कहा, बैंक या वित्तीय संस्थान का 24 घंटे पहले ग्राहक को सूचित करना जरूरी
- माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा जनपदों के भ्रमण, स्थलीय निरीक्षण एवं विकास के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी
- धोखाधड़ी के प्रमाण के बिना दशकों पुरानी नियुक्ति रद्द नहीं की जा सकती : हाईकोर्ट
- क्या संविधान उस श्रद्धालु की रक्षा नहीं करेगा जिसे मूर्ति छूने की अनुमति नहीं : सुप्रीम कोर्ट
- मिशन कर्मयोगी ‘साधना सप्ताह’ में प्रदेश को देश में दूसरा स्थान
विद्यालय बेहतर शिक्षा, अनुशासन में बेजोड़ है। प्रधानाध्यापिका ममता सिंह के कार्यों की प्रशंसा की। इस अवसर पर बीईओ भादर शिवकुमार यादव, देवांशु सिंह, ऋषभ तिवारी सहित शिक्षक व छात्र मौजूद रहे। (संवाद)