उन्नाव। नाम और जन्मतिथि बदलकर नौकरी पाने वाली शिक्षिका की सेवा समाप्त कर दी गई है। वह बांगरमऊ ब्लॉक के नेवल प्राथमिक स्कूल में तीन साल से तैनात थी।

यह कार्रवाई एसआईटी व डीएम स्तर से गठित कमेटी की रिपोर्ट के बाद हुई है। बीएसए ने बीईओ को शिक्षिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने और वेतन की रिकवरी कराने के निर्देश दिए हैं। बांगरमऊ के नसिरापुर गांव निवासी प्राची कटियार को 16 अक्तूबर 2020 को नियुक्ति पत्र मिला था। इस पर 17 अक्तूबर को बीएसए कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया था। दो नंवबर 2020 को उन्होंने बांगरमऊ के ही नेवल प्राथमिक स्कूल में सहायक शिक्षक के पद पर तैनाती मिली। तब से वहीं नौकरी कर रही थीं।
- Old order : प्र०अ० को सरप्लस घोषित कर समायोजित करने पर मा० न्यायालय द्वारा अगली सुनवाई तक लगाई गई रोक, कोर्ट ऑर्डर देखें
- बेसिक में कहीं जूनियर शिक्षक का तबादला तो कहीं सीनियर का….. बड़े अफसर मौन
- सरप्लस सूची में नाम आने पर शिक्षक ने BSA को भेजा आपत्ति पत्र, जबरन समायोजन पर दें BSA को यह
- हेड/वरिष्ठ शिक्षक को सरप्लस दिखाने पर BSA को दें यह आपत्ति पत्र, समायोजन प्रक्रिया पर दें यह एप्लीकेशन
- LT ग्रेड मुख्य परीक्षा 2025: अंग्रेजी विषय की परीक्षा 17 मई को प्रयागराज में होगी आयोजित, आयोग ने जारी किए निर्देश
डेढ़ साल पहले महिला ने की थी शिकायत
डेढ़ साल पहले सिविल लाइंस मोहल्ला निवासी सविता देवी ने लखनऊ में गोमतीनगर स्थित एसआईटी कार्यालय में फर्जी अभिलेखों पर नौकरी पाने की शिकायत की। बताया कि प्राची ही रत्ना कटियार पुत्री अशोक कुमार कटियार हैं। साल 2003 में प्राची ने रत्ना नाम से बांगरमऊ के दुर्गेश्वर विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से हाईस्कूल किया था, जिसका अनुक्रमांक-0834840 था। 2005 में अटवा बैंक स्थित विवेकानंद इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट पास किया था, जिसका अनुक्रमांक 0436494 है। इंदिरा गांधी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से साल 2005-06 से 2008-09 तक बीएससी द्वितीय श्रेणी में पास की। अभिलेखों में जन्म तिथि 20 अभिलेखों पर नौकरी करने की रिपोर्ट 31 अक्तूबर 2023 को डीएम कार्यालय भेजी। डीएम ने जिले स्तर पर एडीएम, एसपी दक्षिणी और बीएसए की टीम गठित कर जांच कराई थी, उसमें भी मामला सही मिला। बीएसए संगीता सिंह ने बताया कि दोनों रिपोर्ट के आधार पर मंगलवार को शिक्षिका की सेवा समाप्त करने के बाद बीईओ को रिपोर्ट दर्ज कराने और रिकवरी करने के आदेश दिए गए हैं