40-50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
लखनऊ। प्रदेश के दक्षिणी पूर्वी इलाके सोनभद्र, प्रयागराज आदि में बृहस्पतिवार को गरज चमक के साथ हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार के लिए यूपी के लगभग 30 जिलों में गरज चमक संग बूंदाबांदी और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। साथ ही जालौन, हमीरपुर महोबा, झांसी, ललितपुर समेत 30 जिलों में बारिश के साथ 30 से 50 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक दक्षिणी-पूर्वी यूपी और पश्चिम के इलाकों में गरज-चमक संग बारिश और हवा के झोंकों का दौर 22 मार्च तक जारी रहेगा। 23 मार्च से बारिश थमने के साथ ही पारे में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। ब्यूरो
40 से 50 किमी की रफ्तार हवाएं चलने की संभावना : बांदा, चित्रकूट, कौशांबी,

- असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी, देखने के लिए यहां पर क्लिक
- नियमित के समान ही कार्यवाहक प्रधानाचार्यों को भी वेतन मिलेगा
- जनगणना ट्रेनिंग में कैंसर पीड़ित शिक्षक
- डीएलएड परीक्षा की तिथि टकराव पर सौंपा ज्ञापन
- आठवां वेतन आयोग : पोर्टल में गड़बड़ी से कर्मचारी परेशान
प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी. सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर व आसपास के इलाकों में