सिद्धार्थनगर के बीईओ निलंबित
प्रयागराज। सिद्धार्थनगर के इटवा के खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार को अपर शिक्षा निदेशक बेसिक कामता राम पाल ने निलंबित कर दिया है। आरोप है कि इन्होंने अधीनस्थ को बाल्य देखभाल के लिए स्वयं ही पोर्टल पर अवकाश स्वीकृत किया फिर उपस्थित पंजिका पर अनुपस्थित दिखाकर उसका वेतन रोक दिया। आरोप यह भी है कि ऑनलाइन प्रार्थना पत्र भी निरस्त कर दिया। मंडली संयुक्त शिक्षा निदेशक गोरखपुर को जांच सौंपी गई है। बीईओ को निलंबन अवधि तक के लिए मंडली सहायक शिक्षा बेसिक गोरखपुर से संबद्ध कर दिया गया है।

- 1 मई 2026 को बुद्ध पूर्णिमा का अवकाश, स्कूलों में रहेगी छुट्टी, देखें
- टीईटी अनिवार्यता मामले में एमपी सरकार के द्वारा Supreme court में शानदार पक्ष रखा गया⸻
- जनगणना 2027 परिवार क्या होता है?
- 20 जिलों में छात्रों की ऑनलाइन हाजिरी में लापरवाही : महानिदेशक
- सात मई से की जाएगी मकानों की गणना