लखनऊ। प्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी और लू के थपेड़ों का दौर जारी है। शनिवार को प्रयागराज और सुल्तानपुर में पारा 44 डिग्री से ज्यादा रहा। बाराबंकी, हरदोई, बलिया, बहराइच, अमेठी, गाजीपुर, उरई, शाहजहांपुर और अलीगढ़ जैसे शहर लू की चपेट में रहे। हालांकि रविवार से मौसम में बदलाव के संकेत हैं। इससे लू के थपेड़ों से राहत मिलने की उम्मीद है।

- 1 मई 2026 को बुद्ध पूर्णिमा का अवकाश, स्कूलों में रहेगी छुट्टी, देखें
- टीईटी अनिवार्यता मामले में एमपी सरकार के द्वारा Supreme court में शानदार पक्ष रखा गया⸻
- जनगणना 2027 परिवार क्या होता है?
- 20 जिलों में छात्रों की ऑनलाइन हाजिरी में लापरवाही : महानिदेशक
- सात मई से की जाएगी मकानों की गणना
मौसम विभाग के मुताबिक रविवार से पश्चिमी विक्षोभ के असर से 23 जिलों में तेज हवाओं संग बूंदाबांदी व वज्रपात और 12 जिलों में ओले गिरने के आसार हैं। इससे अगले तीन से चार दिन लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ से 27 से 30 अप्रैल के बीच विभिन्न इलाकों में तेज
पश्चिमी विक्षोभ से 23 जिलों में वज्रपात और 12 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी
हवाओं संग रुक-रुक कर बूंदाबांदी होने के आसार हैं। इससे तात्कालिक तौर पर तापमान में गिरावट आएगी और तपिश से राहत मिलेगी
यहां ओलावृष्टि के आसार : सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर और बलरामपुर।
यहां गरज-चमक संग वज्रपात की चेतावनी: सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर, गोंडा, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या व अंबेडकरनगर। ब्यूरो