NBT रिपोर्ट, लखनऊ : बेसिक स्कूलों में बच्चों की संख्या घटने पर शिक्षकों पर ऐक्शन शुरू हो गया है। कुछ जिलों में शिक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि तो कुछ जिलों में नोटिस जारी कर इस महीने का वेतन रोकने की चेतावनी दी गई है।

- 1 मई 2026 को बुद्ध पूर्णिमा का अवकाश, स्कूलों में रहेगी छुट्टी, देखें
- टीईटी अनिवार्यता मामले में एमपी सरकार के द्वारा Supreme court में शानदार पक्ष रखा गया⸻
- जनगणना 2027 परिवार क्या होता है?
- 20 जिलों में छात्रों की ऑनलाइन हाजिरी में लापरवाही : महानिदेशक
- सात मई से की जाएगी मकानों की गणना
बेसिक स्कूलों में यू-डायस पोर्टल से बच्चों की संख्या की समीक्षा की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों की चेतावनी के बाद अब जिलों में शिक्षकों पर कार्रवाई भी शुरू हो गई है। सीतापुर में बीएसए ने 2023-24 की तुलना में 2024-25 में सभी ब्लॉक में संख्या घटने पर चेतावनी दी है। यह भी कहा है कि नौ स्कूल ऐसे हैं, जहां कई बार चेतावनी के बावजूद कोई प्रगति नजर नहीं आ रही। इन स्कूलों के शिक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी कर दी है। लखनऊ के बीएसए ने भी सभी स्कूलों में दो साल की तुलना करते हुए पाया है | कि सभी ब्लॉक में छात्र कम हुए हैं।