लखनऊ। बेसिक शिक्षा परिषद ने 69000 सहायक शिक्षक भर्ती में चयनित बीटीसी अभ्यर्थियों की सूचना दो मई तक भेजने के निर्देश दिए हैं। परिषद के सचिव सुरेंद्र तिवारी ने हाईकोर्ट के आदेश के क्रम में 28 जिलों के बीएसए से पूछा है कि भर्ती में चयनित ऐसे अभ्यर्थी जो 22 दिसंबर 2018 तक बीटीसी में अनुत्तीर्ण थे और बैक पेपर से पास हुए हैं। ऐसे अभ्यर्थियों की सूचना नहीं मिली है। पूर्व में भी इसे लेकर सूचना मांगी गई थी, लेकिन अब तक नहीं मिली है।
69000 सहायक अध्यापक भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों के सम्बन्ध में सचिव का आदेश जारी

