सिरसिया (श्रावस्ती)। अयोध्या में सोमवार को हुए अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक समागम में जिले के शिक्षक डॉ. दीपक केसरवानी को सम्मानित किया गया। उनके लिखे भारत के महान वैज्ञानिक व गणितज्ञ आलेख के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। आलेख का विषय प्रथम भारतीय रसायन वैज्ञानिक नागार्जुन था। उन्हें निदेशक राज्य शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश के गणेश कुमार, उत्तर प्रदेश शिक्षक सेवा चयन आयोग प्रयागराज डॉ. कृष्ण चंद वर्मा, निदेशक अंतरराष्ट्रीय रामायण वैदिक शोध संस्थान अयोध्या के संतोष कुमार शर्मा, पद्मश्री डॉ. श्याम बिहारी अग्रवाल, डॉ. रामविलास वेदांती व कमल नारायण दास महाराज ने सम्मानित किया
