महोदय,
उपर्युक्त विषयक श्री विनय कुमार शुक्ल, एम.एल.सी. प्रतिनिधि गोण्डा द्वारा अपने पत्र दिनांक 03.07.2025 के माध्यम से अवगत कराया गया है कि अगामी 22 जुलाई 2025 को जनपद गोण्डा मुख्यालय पर स्थित संस्था शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इन्टर कालेज गोण्डा में सहायता प्राप्त माध्यमिक शिक्षकों / राजकीय शिक्षकों / संस्कृत माध्यमिक शिक्षकों / मदरसा शिक्षकों एवं महाविद्यालयों शिक्षको का एक विराट सम्मेलन एवं शैक्षिक विचार गोष्ठी आयोजित की जानी निर्धारित है। उक्त सम्मेलन एवं शैक्षिक गोष्ठी के मुख्य अतिथि गोरखपुर/फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के माननीय सदस्य विधान परिषद एवं नेता शिक्षक दल उ०प्र० लखनऊ माननीय श्री ध्रुव कुमार त्रिपाठी जी रहेगें, जिस हेतु देवीपाटन मण्डल के समस्त जनपद के सहायता प्राप्त माध्यमिक शिक्षकों / राजकीय शिक्षकों / संस्कृत माध्यमिक शिक्षकों को सम्मेलन तिथि 22.07.2025 को विशेष अवकाश स्वीकृत किए जाने का अनुरोध किया है।
अस्तु आपको निदेशित किया जाता है कि अपने स्तर से सम्बन्धित प्रधानाचार्यों को सम्मेलन में वास्तविक रूप से प्रतिभाग करने वाले शिक्षकों को विशेष अवकाश स्वीकृत करने हेतु निर्देश प्रदान करने का कष्ट करें।
