लखनऊः उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने राजस्व लेखपाल भर्ती परीक्षा-2022 के अंतर्गत 114 अतिरिक्त अभ्यर्थियों को चयनित किया है। यह चयन उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुपालन में किया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि पहले से चयनित अभ्यर्थियों की स्थिति पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।

राजस्व परिषद के नियंत्रणाधीन कुल 8,085 रिक्त पदों के लिए राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जारी हुआ रिजल्ट, पहले से चयनित अभ्यर्थियों पर नहीं होगा असर
(प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2021) आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के बाद आयोग ने इन पदों के लिए 7,897 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन परिणाम 30 दिसंबर 2023 को घोषित किया था। बाद में इस चयन प्रक्रिया को लेकर कुछ अभ्यर्थियों द्वारा सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दायर की गईं।
इन याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने 24 अप्रैल 2025 को आदेश दिया कि याचिकाकर्ता अभ्यर्थियों को संशोधित उत्तर कुंजी के आधार पर अंक दिए जाएं और पूर्व निर्धारित श्रेणीवार कटआफ अंकों के अनुसार उनकी पुनः समीक्षा की जाए। आयोग ने इस आदेश का अनुपालन करते हुए याचिकाकर्ताओं में से 114 अभ्यर्थियों को चयनित करने का निर्णय बुधवार को लिया। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस संशोधित चयन से पहले से चयनित
किसी भी अभ्यर्थी की चयन स्थिति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। चयनित अभ्यर्थियों की श्रेणीवार अनुक्रमांक आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
कटिंग व स्युइंग अनुदेशक पदों का 29 जुलाई को साक्षात्कार उत्तर प्रदेश
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कटिंग-स्युइंग अनुदेशक के आठ पदों के लिए साक्षात्कार में शामिल होने वाले 10 अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। 29 जुलाई को लखनऊ स्थित आयोग कार्यालय में साक्षात्कार है।