छोटे बच्चे का नया आधार अगर रिजेक्ट हो गया है तो इसके कुछ निम्न कारण हो सकते हैं,
1 ) अगर बच्चा 5 वर्ष से छोटा है तब उसके माता पिता के आधार की जानकारी और बच्चे के जन्मप्रमाण पत्र से बच्चे का आधार बनता है ,अगर उनके आधार में कोई त्रुटि है तब यह अर्जी रिजेक्ट हो सकती है।

2 ) बच्चे की फोटो / जन्म प्रमाण पत्र में कोई त्रुटि हो ।जन्म प्रमाणपत्र जाली हो या सरकारी साफ्टवेयर से मैच न करता हो।
3 ) अगर बच्चे की आयु 5 वर्ष से अधिक हो तब फिंगर या रेटिना का ठीक से केप्चर न होना , अथवा जन्म प्रमाण पत्र में कोई त्रुटि हो।
4 ) माता पिता ने एक से अधिक आधार सेण्टर पर आवेदन किया होऔर बच्चे का आधार पूर्व में ही जेनरेट हो चुका हो।
कुछ साथियों के प्रश्न थे कि क्या बच्चे और पिता का एक ही एड्रेस होना चाहिए क्या??
उत्तर – बच्चे का आधार बनवाने माता या पिता में से जो भी आधार सेण्टर गया है , उनके आधार में जो पता है वही बच्चे के आधार में छप कर आएगा,और माता-पिता के आधार का स्थायी पता बच्चे के जन्म प्रमाणपत्र में भी होना चाहिए।
नोट- बच्चा चाहे 5 वर्ष से छोटा हो या बड़ा,बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है।
आधार सम्बन्धी कोई भी प्रश्न होने पर आप टोल फ्री नम्बर 1947 पर कॉल कर सकते हैं।
आपका शुभचिंतक
निर्भय सिंह
मो-7499088470