प्रतापगढ़। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। अभ्यर्थी अब 13 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे।

प्रभारी प्रधानाचार्य लाल सिंह ने
बताया कि सत्र 2026-27 के लिए कक्षा छह के 80 सीटों पर दाखिला लिया जाएगा। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 13 दिसंबर को होगा। उन्होंने बताया कि किसी भी सहायता के लिए हेल्प डेस्क नंबर 8650219990, 9450547858 व 8004052718 पर संपर्क किया जा सकता है।