बी०एल०ओ० के रूप में अध्यापकों के स्थान पर शिक्षा मित्रों की ड्यूटी लगाये जाने के संबंध में।
महोदय,
उपर्युक्त विषयक संदर्भ में कतिपय शिक्षकों द्वारा अधोहस्ताक्षरी को यह अवगत कराया गया है कि बी०एल०ओ० के रूप में शिक्षकों की ड्यूटी लगायी जा रही है। जबकि शासनादेशानुसार शिक्षकों की ड्यूटी शिक्षण कार्य से इतर कार्य में नहीं लगायी जा सकती है।
अतः आपसे अनुरोध है कि कृपया बी०एल०ओ० के कार्य हेतु शिक्षकों के स्थान पर शिक्षा मित्रों की ड्यूटी लगाने का कष्ट करें।
भवदीय
