हवा की दिशा में बदलाव होने से उमस भरी गर्मी से मिली राहत
ज्ञानपुर। हवा की दिशा में बदलाव होने से उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। दस दिनों से लोग उमस से बेहाल रहे। इसमें तनिक भी राहत नहीं मिली।

शुक्रवार को अचानक से हवा की दिशा में बदलाव हुआ। पछुआ से पूर्वा हवां का संवेग चला तो गर्मी से राहत मिली। दिन भर धूप छांव की स्थित बनी रही। रात के तापमान में दो डिग्री की कमी आई। वहीं आगामी तीन दिनों में मौसम विभाग ने अच्छी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है।
जिले में बृहस्पतिवार की रात कहीं-कहीं बारिश होने से शुक्रवार को जिले का मौसम परिवर्तित हुआ। सुबह ही आसमान में बादलों का जमघट होने लगा।
इससे गर्मी से राहत मिली। धूप खिली लेकिन दिनभर धूप-छांव की
ज्ञानपुर में शुक्रवार को आसमान में छाए बादल। संवाद
23 से 25 अगस्त के बीच जिले में अच्छी बारिश होने की संभावना
स्थित बनी रही। शाम होते ही आसमान में फिर बादलों का जमावड़ा हो गया। इससे मौसम सुहाना बना रहा।
हालांकि दोपहर और शाम के समय उमस का असर देखने को मिला। इससे लोग पंखे के नीचे
बैठने को विवश हो गए। वहीं कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि बीते 24 घंटे में 2.4 एमएम बारिश हुई। शुक्रवार दिन तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। बताया कि 23 से 25 अगस्त के बीच अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। साथ ही हवा की दिशा में बदलाव भी होगा।