महोदया,
कृपया कार्यालय राज्य निर्वाचन आयोग, उ०प्र० लखनऊ के पत्र सं० 486/रा०नि०आ०-3/पं०नि०/26-25/2025 दिनांक 11.07.2025 का सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें, जो त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावलियों के वृहद पुनरीक्षण के सम्बन्ध में है।
मा० राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावलियों का कार्य दिनांक 19.08.2025 से दिनांक 29.09.2025 तक किया जाना है जिसमें खण्ड शिक्षा अधिकारी, बागपत व पिलाना द्वारा अवगत कराया गया है कि स०अ०/शिक्षा मित्र द्वारा न तो अपनी निर्धारित प्रारूप पर सूचना उपलब्ध करायी गयी है और न ही निर्वाचन सम्बन्धी कार्य प्रारम्भ किया गया है जो उच्चाधिकारियों एवं मा० राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशो का स्पष्ट उल्लघंन है।
अतः निर्वाचन सम्बन्धी कार्य में लापरवाही करने पर अध्यापको / शिक्षा मित्रों का वेतन अद्योहस्ताक्षरी के अग्रिम आदेशों तक वेतन आहरण न किया जाये।
संलग्नकः- यथोपरि।
