प्रयागराज, ।सरकारी प्राथमिक शिक्षकों की उच्च प्राथमिक स्कूलों में पदोन्नति के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता और अल्पसंख्यक विद्यालयों में शिक्षा का अधिकार (आरटीई) कानूनलागू होने-नहोने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला सोमवार को आएगा। वैसे तो इसे लेकर कईराज्यों से याचिकाएं दायर हुई हैं लेकिन फैसला अंजुमन इशत ए तालीम ट्रस्ट बनाम महाराष्ट्र सरकार की मुख्य याचिका पर सुनाया जाएगा। इस महत्वपूर्ण प्रकरण पर आने वाले फैसले पर देशभर के लाखों शिक्षकों की नजरें टिकी है। पिछली सुनवाई तीन अप्रैल को हुई थी।
