प्रतापगढ़। अंतिम अवसर मिलने के बाद भी विद्यार्थियों का समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण नहीं किया जा सका है। स्नातक प्रथम सेमेस्टर में दाखिला लेने वाले करीब 40 फीसदी विद्यार्थियों का पंजीकरण पूरा करने के लिए महाविद्यालय संचालकों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से तिथि बढ़ाए जाने की मांग की है।
इंटर का परीक्षा परिणाम जारी होने
के बाद महाविद्यालयों में जुलाई माह
में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई।
पहले चरण में विश्वविद्यालय
प्रशासन ने सितंबर के पहले सप्ताह
तक समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण
करने का आदेश दिया। आदेश के
बावजूद कुछेक कॉलेजों ने

पंजीकरण कार्य पूरा किया।
महाविद्यालय संचालकों की मांग पर
विश्वविद्यालय प्रशासन ने समर्थ
पोर्टल पर पंजीकरण की तिथि का
विस्तार कर दिया।
सितंबर माह के अंतिम सप्ताह तक पंजीकरण करने का मिला था मौका
सितंबर माह के अंतिम सप्ताह तक पंजीकरण करने का अवसर दिया गया। इस बीच महाविद्यालय संचालकों ने खाली सीटों पर दाखिला लेने का कार्य पूरा किया, लेकिन पंजीकरण करना भूल गए। अब तिथि समाप्त होने के बाद विद्यार्थियों के शैक्षिक भविष्य पर संकट खड़ा हो गया। पंजीकरण न होने पर विद्यार्थियों का दाखिला पूर्ण नहीं माना जाएगा।
जिले के 169 महाविद्यालयों में स्नातक की कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय में कुल 63987 विद्यार्थियों का दाखिला लिया गया है। प्रभारी कुलसचिव विनीता यादव ने बताया कि अभी तिथि विस्तार की कोई गुंजाइश नहीं है। स्थिति पर विचार करने के बाद ही तिथि बढ़ाई जाएगी।