बिजनौर : चार
दिन पूर्व अनुदेशक आरती की आत्महत्या के मामले में स्कूल की ही एक मुस्लिम शिक्षिका को लेकर वीडियो प्रसारित हुआ है। इसे आत्महत्या से पहले अनुदेशक ने ही बनाया था। इसमें शिक्षिका द्वारा स्कूल में तिरंगा बना केक काटने और इंचार्ज अध्यापिका द्वारा स्कूल में नमाज पढ़ने व बालिकाओं को नमाज पढ़ाने की भी बात कही गई है। प्रकरण में अनुदेशकों ने बीएसए कार्यालय में धरना दिया और कार्रवाई की मांग की। हालांकि अनुदेशक द्वारा आत्महत्या के मामले में उनके स्वजन ने कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की है।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय नजीबाबाद में अनुदेशक आरती ने 29 सितंबर को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मौत के बाद अनुदेशक का 13 अगस्त को लिखा गया एक पत्र इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था। पत्र में आरती ने स्कूल की इंचार्ज अध्यापिका शहनाज जबीं और उनकी बहन सहायक
अनुदेशक के मोबाइल से बने वीडियो प्रसारित, अनुदेशकों ने बीएसए कार्यालय में दिया धरना
अनुदेशक ने आत्महत्या से पहले बनाया वीडियो, जिलाध्यक्ष से की थी उत्पीड़न की शिकायत
अध्यापिका शाहजहां परवीन द्वारा उत्पीड़न का आरोप लगाया था। मामले में अब तीन वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुए हैं। वीडियो आरती द्वारा ही बनाए गए बताए जा रहे हैं। एक वीडियो में दो छात्राएं स्कूल की शिक्षिकाओं पर ट्यूशन के बहाने घर बुलाकर टायलेट साफ कराने व पोंछा लगवाने की बात कह रही हैं। दूसरे वीडियो में एक शिक्षिका विनजमा स्कूल में 15 अगस्त को तिरंगा बना केक काटने और इंचार्ज अध्यापिका द्वारा स्कूल परिसर में छात्राओं को नमाज पढ़ाने की बात स्वीकार कर रही हैं। इस मामले में परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन के सदस्यों ने शुक्रवार को बीएसए कार्यालय में धरना दिया।