लखनऊ। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग के विभिन्न ट्रेड के अनुदेशकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी की गई है। इसके तहत अनुदेशक फैशन टेक्नोलॉजी के पद पर औपबंधिक रूप से चयनित तीन अभ्यर्थियों, अनुदेशक पेंटर के दस अभ्यर्थियों, अनुदेशक ड्रेस मेकिंग के 06 अभ्यर्थियों के शैक्षिक अर्हता प्रमाण पत्रों का सत्यापन व सुनवाई 30 अक्तूबर को होगी।

आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना ने बताया कि इन अभ्यर्थियों की सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल दस्तावेज, उनकी छायाप्रति, फोटोयुक्त पहचान पत्र आदि के साथ सुबह 10 बजे आयोग के लखनऊ कार्यालय में उपस्थित होना होगा। इसी क्रम में लेखपाल भर्ती के औपबंधिक रूप से चयनित तीन अभ्यर्थियों का भी प्रमाण पत्रों का परीक्षण व सुनवाई 30 अक्तूबर को होगी।