नकलविहीन परीक्षा के लिए तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी, सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी
प्रतापगढ़। जनपद में 12 अक्तूबर को छह केंद्र पर यूपी लोक सेवा आयोग की ओर से कराई जाने वाली पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियां जोरों पर हैं। परीक्षा में 25 सौ से अधिक परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा केंद्र पर 45 मिनट पहले गेट बंद कर दिया जाएगा ताकि नकलविहीन परीक्षा कराई जा सके। केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। बायोमीट्रिक जांच के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
शहर के केपी इंटर कॉलेज, जीजीआईसी, जीआईसी, तिलक इंटर कॉलेज, पीबी इंटर कॉलेज व

बायोमीट्रिक जांच के बाद अभ्यर्थियों को मिलेगा परीक्षा केंद्र के भीतर प्रवेश
एमडीपीजी कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती की गई है। परीक्षा के नोडल एडीएम आदित्य प्रजापति बनाए गए हैं। जबकि आयोग ने परीक्षा के लिए पर्यवेक्षक
के तौर पर शालिनी की तैनाती की है।
एडीएम ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे व पुलिस बल की तैनाती रहेगी। केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा शुरू होने से 90 मिनट पहले परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया
जाएगा। 45 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। प्रश्नपत्र व उत्तर पुस्तिका की सुरक्षा, बायोमीट्रिक जांच, अभ्यर्थियों की तलाशी, विद्युत आपूर्ति, पुरुष व महिला कांस्टेबल की तैनाती की गई है
पीसीएस परीक्षा में लगने वाले पुलिसकर्मियों को एसपी ने दिए सुझाव
प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में पीसीएस परीक्षा की ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को सुरक्षा का पाठ पढ़ाया। पुलिसकर्मियों को बताया कि परीक्षा केंद्रों की कैसे कड़ी निगरानी की जानी है। किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर तत्काल उच्च अधिकारियों को अवगत कराएं। अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि परीक्षा के दौरान जनसामान्य, परीक्षार्थियों और कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए। बैठक में सीसीटीवी कैमरा निगरानी, फ्लैग मार्च, पेट्रोलिंग और स्थानीय पुलिस फोर्स की तैनाती पर चर्चा की गई। इस मौके पर एएसपी पश्चिमी बृजनंदन राय मौजूद रहे।