असमोली विधानसभा क्षेत्र में 13 कर्मचारियों को जिम्मा
संभल। सितंबर में बेसिक शिक्षा विभाग के 13 कर्मचारियों की ड्यूटी असमोली विधानसभा क्षेत्र में मतदाता मैपिंग कार्य में लगी थी। इन | कर्मचारियों ने ड्यूटी ही नहीं की है। बल्कि अधिकारियों पर राजनीतिक दबाव बनवा रहे हैं। ताकि ड्यूटी काटी जा सके। असमोली विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी निधि पटेल ने बीएसए अलका शर्मा को पत्र लिखकर इन कर्मचारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।

शनिवार को जारी पत्र में बताया है कि एसआईआर के तहत मतदाता मैपिंग कार्य सितंबर से चल रहा है। असमोली विधानसभा क्षेत्र में भी
–
असमोली की निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी निधि पटेल ने दिए आदेश
बीएलओ की ड्यूटी लगी है लेकिन बेसिक शिक्षा विभाग के प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक व अन्य 13 कर्मचारी ऐसे हैं जिन्होंने बीएलओ का कार्य ही शुरू नहीं किया है। बल्कि राजनीतिक दबाव बनवाकर ड्यूटी कटवाना चाहते हैं। यह कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन है। इसलिए निलंबित कर विभागीय कार्रवाई की जानी चाहिए। बताया कि इन कर्मचारियों को असमोली विधानसभा क्षेत्र के संभल, असमोली और पवांसा ब्लॉक क्षेत्र में बीएलओ बनाया गया है।