कन्नौज : सहायक अध्यापक की ड्यूटी काटने के बाद शिक्षामित्र की बीएलओ ड्यूटी लगा। दी गई। लेखपाल ने ड्यूटी के लिए मोबाइल फोन पर काल की तो शिक्षामित्र ने अभद्रता कर पीटने की चेतावनी दी। 10 मिनट बाद तिर्वा तहसील पहुंचकर शिक्षामित्र ने लेखपाल को तमाचा जड़ दिया।

शनिवार को तहसील सभागार में किनौरा ग्राम पंचायत के लेखपाल अमित राजपूत पंचायत चुनाव को लेकर काम कर रहे थे। तभी कंचन तोमर ने पहुंचकर उनको तमाचा मारा। कंचन ने बताया कि वह प्राथमिक स्कूल हंसापुर में शिक्षामित्र हैं। विद्यालय की सहायक अध्यापक
पूनम दुबे की बीएलओ ड्यूटी काटकर जबरन उनकी ड्यूटी लगाई गई। उन्होंने लेखपाल पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। लेखपाल ने बताया कि एसडीएम कार्यालय से बीएलओ ड्यूटी लगाई गई है। ड्यूटी करने के लिए दोपहर में कंचन को फोन किया तो अभद्रता की। लेखपाल ने कोतवाली में तहरीर दे दी है।