Home PRIMARY KA MASTER NEWS अब घर बैठे आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर कर सकेंगे अपडेट, केवल बायोमीट्रिक बदलाव के लिए ही केंद्र जाना होगा

अब घर बैठे आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर कर सकेंगे अपडेट, केवल बायोमीट्रिक बदलाव के लिए ही केंद्र जाना होगा

by Manju Maurya

अब घर बैठे करें आधार अपडेट

केवल बायोमीट्रिक बदलाव के लिए ही केंद्र जाना होगा, अगले वर्ष 14 जून तक शुल्क नहीं

नई दिल्लीः आधार कार्डधारकों के लिए अपना आधार अपडेट करना बेहद आसान बना दिया गया है। इसके लिए आपको किसी आधार सेवा केंद्र पर लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी। आप अपने नाम, पता, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर जैसी जानकारी घर बैठे आनलाइन बदल सकेंगे। हालांकि, ध्यान रखनेवाली बात ये है कि बायोमीट्रिक बदलाव जैसे फिंगरप्रिंट, आइरिस या फोटो अपडेट के लिए कार्डधारकों को अब भी आधार सेवा केंद्र जाना पड़ेगा। समाचार एजेंसी आइएएनएस के अनुसार, यूआइडीएआइ ने घोषणा की है कि 14 जून 2026 तक आनलाइन आधार अपडेट पूरी तरह मुफ्त रहेगा। इससे लोगों को बिना शुल्क दिए अपनी आधार डिटेल में सुधार करने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। ये नए नियम आधार सेवाओं को तेज, सरल और सुरक्षित बनाने के लिए लागू कर दिए गए हैं। कार्डधारकों द्वारा दी गई जानकारी (जैसे नाम या पता) का सत्यापन अब सरकारी दस्तावेजों जैसे पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या राशन कार्ड से अपने आप हो जाएगा। वहीं, केंद्र सरकार ने आधार की तकनीक में सुधार के लिए विशेषज्ञों की एक समिति भी बनाने का फैसला पिछले दिनों किया था।

आधार-पैन लिंक करना अनिवार्य

हर पैन कार्ड धारक को 31 दिसंबर – 2025 तक अपने पैन को आधार से लिंक करना अनिवार्य है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो एक जनवरी 2026 से आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा और आप उसे किसी वित्तीय या टैक्स से जुड़ी प्रक्रिया में उपयोग नहीं कर पाएंगे। नए पैन कार्ड के लिए आवेदन करते समय भी अब आधार सत्यापन आवश्यक होगा।

माईआधार पोर्टल पर जाएं

अपना आधार नवर लागइन करें। इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा

इसके बाद अपडेट आधार का विकल्प चुनें और उन क्षेत्रों को चुनें, जिसे अपडेट करना चाहते हैं

अब संबंधित दस्तावेज अपलोड करें

रिक्वेस्ट सबमिट करें। फिर आप आनलाइन प्रगति ट्रैक कर सकते हैं।

वेरिफिकेशन के बाद आपके आधारप्रोफाइल में अपडेटस्वतः दिखने लगेंगे।

आधार अपडेट करने की फीस

75 रुपये- नाम, पत्ता या मोबाइल नंबर अपडेट के लिए

125 रुपये- फिगरप्रिंट, आइरिस स्कैन या फोटो अपडेट के लिए

75 रुपये- आधार सेवा केंद्र पर अपडेट के लिए। हालांकि, 14 जून 2026 तक आनलाइन दस्तावेज अपडेट फ्री

बैंक या वित्तीय संस्थानों में केवाईसी कराना भी आसान बना दिया गया है। आप तीन तरीकों से केवाईसी पूरा कर सकते हैं-आधार ओटीपी वेरिफिकेशन से, वीडियो केवाईसी या फेस-टू-फेस वेरिफिकेशन के जरिये। इससे केवाईसी प्रक्रिया पेपरलेस और समय बचाने वाली हो जाएगी।

5 से सात वर्ष और 15 से 17 वर्ष के बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट मुफ्त होगा

40 रुपये- आधार रीप्रिंट (प्रिंटेड कापी) के लिए

700 रुपये घर पर नामांकन सेवा के लिए केवल पहले व्यक्ति के लिए। उसके बाद प्रत्येक अतिरिक्त व्यक्ति के लिए 350 रुपये

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar