लखनऊ। राजधानी के शिक्षक भवन में रविवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की कार्यसमिति के पदाधिकारियों की बैठक हुई। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्यता को समाप्त की मांग पर दिल्ली में होने वाली महारैली तैयारियां को अंतिम रूप दिया गया।

संघ के अध्यक्ष डॉ. निदेश चंद्र शर्मा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश जिसमें सेवा में बने रहने के लिए सभी शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य किया गया है। इस आदेश के विरोध में पांच दिसंबर को दिल्ली में महारैली की जाएगी।
उन्होंने बताया कि राजधानी सहित प्रदेश के सभी जिलों से रैली में जाने
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की कार्यसमिति की बैठक में बनाई रणनीति
वाले शिक्षकों की ब्लॉक वार संख्या निर्धारित कर दी गई है।
शिक्षकों को ले जाने की व्यवस्था ब्लॉक के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि अब तक देश के 14 राज्य संगठन के सदस्य बन चुके हैं। सभी राज्यों से बड़ी संख्या में शिक्षक दिल्ली की महारैली में पहुंचेंगे। शिक्षक टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले पांच दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली करेंगे। बैठक में संघ के कोषाध्यक्ष शिव शंकर पांडे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधे रमण त्रिपाठी व संयुक्त महामंत्री देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव शामिल हुए।