Home News परीक्षा में तनाव से जूझने वाले छात्रों की पहचान हो सकेगी, इस कारण बन रहे यह हालात

परीक्षा में तनाव से जूझने वाले छात्रों की पहचान हो सकेगी, इस कारण बन रहे यह हालात

by Manju Maurya

  परीक्षाओं के दौरान तनाव से जूझने वाले छात्रों को अब परेशानी नहीं उठानी होगी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास में किए गए नए शोध ने ऐसे शारीरिक संकेतों की खोज की है, जो तनाव बढ़ाने का कारण बनते हैं।

इस शोध की मदद से अब न सिर्फ तनाव झेलने वाले छात्रों की पहचान हो सकेगी, बल्कि वक्त रहते उन्हें मदद भी मुहैया कराई जा सकेगी।यह शोध बीहेवियरल ब्रेन रिसर्च नामक अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हुआ है। अध्ययन से पता चलता है परीक्षा तनाव में दिमाग और दिल का आपसी संपर्क अलग-अलग तरीके से काम करता है। इससे तनाव से जूझने वाले छात्रों की जल्दी पहचान हो सकती है और उनके लिए व्यक्तिगत मदद दी जा सकती है। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी, 2022) के अनुसार, भारत में 81% छात्र परीक्षा तनाव से प्रभावित होते हैं। इससे उनकी पढ़ाई,मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। कुछ दबाव में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, जबकि अन्य बचाव का रास्ता अपनाते हैं।

शोध छात्रा स्वाति परमेश्वरन ने कहा, इन संकेतों से एआई आधारित उपकरण बनाए जा सकते हैं। यह वास्तविक समय में छात्रों की निगरानी करेंगे। इससे शिक्षक और मनोवैज्ञानिकों को पहले ही पता चल जाएगा। व्यक्तिगत तनाव प्रबंधन कार्यक्रम स्कूलों में शामिल किए जा सकते हैं। यह प्रारंभिक अध्ययन 52 छात्रों पर किया गया। अब टीम बड़े समूहों, नींद और गतिविधि जैसे कारकों पर शोध करेगी। ईईजी तकनीक से दिमाग-दिल के संबंध को और गहराई से समझा जाएगा।

आईआईटी मद्रास के इंजीनियरिंग डिजाइन विभाग के प्रोफेसर वेंकटेश बालासुब्रमण्यन ने बताया, शोध दल ने यह समझने की कोशिश की कि आखिर ऐसा क्यों होता है। इसके लिए उन्होंने वस्तुनिष्ठ, शारीरिक आंकड़ों पर ध्यान केंद्रित किया। पाया गया कि तनाव में दिमाग-दिल का संपर्क टूटने पर कुछ छात्रों में तनाव ज्यादा बढ़ता है और वे बचाव करने लगते हैं। अध्ययन के दौरान यह भी पता चला है कि तनाव के दौरान जब मस्तिष्क–हृदय संचार नेटवर्क बाधित होता है, तो कुछ छात्र अधिक चिंता और परहेजी व्यवहार प्रदर्शित करते हैं।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar