Home PRIMARY KA MASTER NEWS 8.68 लाख शिक्षक भर्ती के उम्मीदवारों के मनसूबों पर फिर फिरा पानी, फिर तारीख पर तारीख के चक्रव्यूह में फंसे युवा

8.68 लाख शिक्षक भर्ती के उम्मीदवारों के मनसूबों पर फिर फिरा पानी, फिर तारीख पर तारीख के चक्रव्यूह में फंसे युवा

by Manju Maurya

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग ने विज्ञापन संख्या 01-2022 के तहत होने वाली प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती की लिखित परीक्षा को एक बार फिर से स्थगित कर दिया है.

यह परीक्षा 18 और 19 दिसंबर को आयोजित होनी थी, लेकिन अब इसे अगली तारीख तक टाल दिया गया है.

सोमवार को आयोग की बैठक में यह निर्णय लिया गया. बैठक के बाद आयोग के उप सचिव ने आधिकारिक नोटिस जारी कर परीक्षा स्थगित होने की जानकारी दी. नई तारीखें बाद में घोषित की जाएंगी.

आयोग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, ‘आयोग की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार यूपी टीजीटी विज्ञापन संख्या 01/2022 की लिखित परीक्षा, जो 18 और 19 दिसंबर 2025 को होनी थी, अब स्थगित कर दी गई है.’ 

आयोग द्वारा जारी नोटिस.

उम्मीदवारों में नाराज़गी, तीन साल से इंतज़ार

परीक्षा में लगातार देरी को लेकर अभ्यर्थी और छात्र संगठन नाराज़ हैं. उनका कहना है कि विज्ञापन जारी हुए लगभग तीन साल हो चुके हैं, लेकिन परीक्षा अब तक नहीं हो सकी है.

3,539 पदों के लिए टीजीटी भर्ती प्रक्रिया जनवरी 2022 में शुरू हुई थी. इसके लिए 8.68 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जो राज्य में नौकरियों की भारी मांग को दर्शाता है.

टीजीटी लिखित परीक्षा पहले 4 और 5 अप्रैल 2025 को प्रस्तावित थी. लेकिन इसे टालकर 14 और 15 मई को तय की गई. लेकिन इन तारीख को भी परीक्षा नहीं हो सकी. बाद में 21-22 जुलाई की तारीख तय हुई, लेकिन वह भी अंतिम रूप नहीं ले सकी. फिर 30-31 जुलाई की घोषणा हुई, पर यह भी संभव नहीं हुआ. 

आखिरकार परीक्षा के लिए 18-19 दिसंबर की तारीख तय की गई थी, जिसे अब फिर से टाल दिया गया है.

छात्र संगठनों का ग़ुस्सा

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, छात्र संगठनों ने अब बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन की तैयारी का ऐलान किया है. 

संयुक्‍त प्रत‍ियोगी छात्र हुंकार मंच के संयोजक पंकज पांडेय ने आयोग की आलोचना करते हुए कहा, ‘आयोग उम्मीदवारों के साथ मजाक कर रहा है. वह एक परीक्षा तक कराने में सक्षम नहीं है. छात्र उम्र गंवा रहे हैं, उनकी उम्मीदें टूट रही हैं, लेकिन आयोग बार-बार इसे स्थगित कर के उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है.’ 

इससे पहले यूपी पीजीटी परीक्षा भी टली थी 

इससे पहले यूपी पीजीटी परीक्षा भी स्थगित की जा चुकी है. यह परीक्षा इस वर्ष 15 और 16 अक्टूबर को होने वाली थी.

29 सितंबर को जारी नोटिस में लिखा गया था, ‘विज्ञापन संख्या 02/2022, लेक्चरर (पीजीटी) की लिखित परीक्षा, जो 15 और 16 अक्टूबर 2025 को प्रस्तावित थी, अपरिहार्य कारणों से स्थगित की जाती है. संशोधित तारीख बाद में घोषित की जाएगी.’ 

परीक्षा स्थगित होने पर संयुक्त युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और अभ्यर्थी रजत सिंह ने द हिंदू से कहा था, ‘इस परीक्षा के लिए विज्ञापन अप्रैल 2022 में जारी हुआ था. परीक्षा 2022 में ही हो जानी चाहिए थी, लेकिन हुई नहीं. आख़िरकार अभ्यर्थियों द्वारा विरोध किए जाने के बाद 11-12 अप्रैल 2025 की तारीख तय हुई. फिर 18-19 जून की तारीख़ घोषित की जाती है.’ 

‘इसके बाद परीक्षा की तारीख़ को बढ़ा कर अगस्त में तय किया गया. 1 अगस्त को आयोग ने फिर 15-16 अक्टूबर की तारीख जारी की. अब इसे भी स्थगित कर दिया गया है. इस निर्णय का असर लाखों पोस्टग्रैजुएट, बेरोज़गार अभ्यर्थियों पर पड़ रहा है. वे अपनी युवावस्था का महत्वपूर्ण समय सरकारी नौकरी की उम्मीद में खो रहे हैं.’

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar