पांच प्रधानाध्यापक व शिक्षकों की नियुक्ति की शिकायत
लखनऊ। परिषदीय विद्यालयों के पांच प्रधानाध्यापक व शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग में शिकायत की गई है। इसमें गोरखपुर, कन्नौज व सीतापुर में तैनात शिक्षकों की फर्जी व कूटरचित अभिलेख के आधार पर नौकरी करने का आरोप है। अपर परियोजना निदेशक राजेंद्र प्रसाद ने बेसिक शिक्षा परिषद सचिव को इसकी जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है।
फर्जी शिक्षकों की जांच के सम्बन्ध में।
