प्रयागराजः उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग से जुड़े विषयों पर प्रतियोगियों एवं मीडिया से समन्वय बनाकर सही जानकारी उपलब्ध कराने के लिए अध्यक्ष डा. प्रशांत कुमार के अनुमोदन पर उप सचिव संजय कुमार सिंह को जन संपर्क अधिकारी (पीआरओ) नामित किया गया है।
इस संबंध में सचिव मनोज कुमार ने आदेश जारी किया है। वे समाचार पत्रों/इलेक्ट्रानिक माध्यमों से आयोग से संबंधित

प्रसारित समाचारों को कार्यवाही के लिए सक्षम स्तर पर भेजने, इंटरनेट मीडिया के प्लेटफार्मों पर आयोग के विषय में प्रसारित सूचनाओं की जानकारी से अवगत कराएंगे। समाचारों के विषय-वस्तु के संदर्भ में सक्षम स्तर से अनुमोदन प्राप्त कर वस्तुस्थिति की सही जानकारी मीडिया एवं आयोग की वेबसाइट/अन्य इंटरनेट मीडिया हैंडल के माध्यम से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे, ताकि प्रतियोगियों एवं आम जनमानस को सही व तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध हो सके