प्रयागराज फाउंडेशनल लर्निंग स्टडा 2026 शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार और परख एनसीईआरटी की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर कक्षा तीन के बच्चों का मूल्यांकन किया जाएगा। यह मूल्यांकन चयनित स्कूलों में ही प्रस्तावित है। उत्तर प्रदेश में कुल 515 स्कूलों में परीक्षण किया जाना है। प्रयागराज में 26 स्कूलों के छात्र छात्राएं इस मूल्यांकन में हिस्सा लेंगे। 12-13 मार्च को यह मूल्यांकन किया जाएगा।
सैम्पल विद्यालयों में कक्षा तीन के विद्यार्थियों की आधारभूत भाषा और गणितीय दक्षताओं का आकलन होगा। साथ ही विद्यालय प्रश्नावली, शिक्षक प्रश्नावली, छात्र प्रश्नावली के माध्यम से डेटा एकत्र किया जाएगा। परख एनसीईआरटी, नई दिल्ली के निर्देश पर सभी डायट के दिशानिर्देशों में जनपद स्तरीय समन्वयक (मास्टर ट्रेनर्स डायट प्रवक्ता) तथा कस्टोडियन नामित किए गए हैं। सर्वेक्षण के लिए निर्धारित फील्ड इन्वेस्टीगेटर और अतिरिक्त फील्ड इन्वेस्टीगेटर का नामांकन किया जा चुका है। राष्ट्रीय स्तर पर विद्यार्थियों की समझ और शिक्षा की गुणवत्ता के परीक्षण के लिए होने वाले इस सर्वे में विभिन्न बोर्डों के विद्यालयों को शामिल किया जाएगा।
सीबीएसई, आइसीएसई, यूपी बोर्ड के साथ निजी स्कूलों के विद्यार्थी भी मूल्यांकन का आधार बनेंगे। इस कार्य के संचालन के लिए जनपद स्तर पर टीम बनाई गई है।