लखनऊ। उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों मुफ्त में सफर की सुविधा नहीं मिलेगी। उनको टिकट लेना अनिवार्य होगा। इस संबंध में परिवहन विभाग ने बुधवार को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
दरअसल 14 और 15 मार्च को भर्ती परीक्षा है। इसको लेकर लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित खबर प्रसारित हो रही है कि अभ्यर्थी एडमिट कार्ड दिखाकर निगम की बसों में मुफ्त में यात्रा कर सकेंगे। परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक (संचालन) अनिल कुमार ने स्पष्ट किया कि निगम मुख्यालय की ओर से ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की गई है और न ही इस संबंध में कोई कार्यालय आदेश जारी किया गया है। उन्होंने
सोशल मीडिया पर वायरल खबर का विभाग ने किया खंडन
यात्रा करने वाले अभ्यर्थियों को लेना होगा टिकट
कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित यह सूचना पूरी तरह असत्य और भ्रामक है।
उन्होंने सभी क्षेत्रीय और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि बस अड्डों पर हेल्प डेस्क के माध्यम से इस भ्रामक सूचना का खंडन किया जाए, ताकि अभ्यर्थियों के बीच निःशुल्क यात्रा को लेकर किसी प्रकार का भ्रम न रहे। इसके साथ ही चालकों और परिचालकों को भी इस बारे में जानकारी देने के निर्देश दिए। जिससे किसी तरह की संशय की स्थिति न रहे।
जिन अभ्यर्थियों के आधार नंबर मिसमैच उन्हें ढाई घंटे पहले आना होगा परीक्षा केंद्र
उपनिरीक्षक व समकक्ष पदों पर भर्ती की लिखित परीक्षा को लेकर बोर्ड ने दिया निर्देश
लखनऊ। उपनिरीक्षक एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए आगामी 14 और 15 मार्च को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के लिए उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। खासकर जिन अभ्यर्थियों द्वारा अपने आवेदन पत्र को आधार नंबर के द्वारा पंजीकृत नहीं किया गया है, अथवा आवेदन के चरण में आधार नंबर मिसमैच पाए गए हैं, उन्हें परीक्षा शुरू होने से 2:30 घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। इस दौरान सत्यापन किया जाएगा, जिसके लिए उनको अपना अपडेटेड एवं अनलॉक्ड आधार कार्ड लाना होगा। उनका
बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक प्रवेश पत्र के साथ परीक्षा दिवस पर परीक्षा शुरू होने से दो घंटा पूर्व प्रवेश पत्र, आधार कार्ड/पहचान पत्र (ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट), काला-नीला बाल प्वाइंट पेन के साथ आना होगा। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पूर्व
अन्य को दो घंटे पहले आना होगा, परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले तक मिलेगा प्रवेश
इन वस्तुओं पर प्रतिबंधः पाठ्य सामग्री (मुद्रित या लिखित), कागज के टुकड़े, ज्यामितीय-पेंसिल बाक्स, प्लास्टिक पाउच, कैल्कुलेटर, क्रेडिट-डेबिट कार्ड, स्केल, कॉपी, पेन ड्राइव, इरेजर, लॉग टेबुल, इलेक्ट्रानिक पेन, स्कैनर, डिजिटल पेन, इलेक्ट्रानिक गैजेट जैसे-मोबाइल फोन, चाभी, कैमरा, किसी प्रकार की घड़ी, ज्वैलरी, स्मार्ट वाच, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन, माइक्रो फोन, पेजर, हेल्थ बैंड, बटुआ-पर्स, काला चश्मा, हैंडबैग, टोपी, खुला या पैक किया हुआ खाने का सामान, सिगरेट, लाइटर, माचिस, गुटखा।
प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं किसी अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने का प्रयास करने वाले व्यक्ति की पहचान हेतु तकनीकी प्रबंध किया गया है। ऐसे व्यक्तियों तथा अभ्यर्थियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएग