समस्त BSA, BEO, DC (Com), ARP एवं SRG कृपया ध्यान दें,
थीम-आधारित अभिभावक-अध्यापक बैठक (PTM) को प्रभावी बनाने हेतु DIKSHA ऐप पर ‘ की प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी है।
इस संबंध में कृपया निम्नलिखित सुनिश्चित करें:
1. सभी प्रधानाध्यापक DIKSHA ऐप में लॉगइन कर “अभिभावक–अध्यापक बैठक : शिक्षा, स्वच्छता और समुदाय (Quarter 3)” प्रोजेक्ट में Start Improvement पर क्लिक करते हुए इसे प्रारंभ करें तथा विद्यालय स्तर पर संबंधित गतिविधियों की शुरुआत करें।
2. संबंधित शिक्षकों को भी प्रेरित करें कि वे इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत सुझाई गई प्रक्रियाओं एवं गतिविधियों का पालन करते हुए PTM को अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाएं।
3. विद्यालय स्तर पर की गई सभी गतिविधियों से संबंधित evidence (जैसे फोटो, दस्तावेज़ आदि) DIKSHA ऐप पर अपलोड करना भी सुनिश्चित करें।
सहायता हेतु वीडियो मार्गदर्शिका:
👉 DIKSHA पर PTM Project – Quarter 3 कैसे एक्सेस करें:
https://drive.google.com/file/d/1c8n-vcHAoKFadthxaY4Gv2MwdhlTr_Rm/view?usp=drive_link
👉 DIKSHA पर Evidence कैसे अपलोड करें:
https://drive.google.com/file/d/1s04F8NMWtl6HVvnct1-xcy1Q2cxo_B_V/view
यह प्रोजेक्ट न केवल PTM की गुणवत्ता में वृद्धि करेगा, बल्कि अभिभावकों की सहभागिता और छात्रों के अधिगम में भी सकारात्मक प्रभाव डालेगा।
आप सभी की सक्रिय भूमिका इस प्रयास को सफल बनाने में अत्यंत आवश्यक है।
*सादर,*
*सामुदायिक सहभागिता पटल*
*राज्य परियोजना कार्यालय*
नोट: आप सभी से आग्रह है कि इस सन्देश को प्रत्येक विकास खंड के ARP तथा प्रधानाध्यापको के whatsapp ग्रुप में प्रेषित करना सुनिश्चित करे |