प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)-2026 का विज्ञापन जारी कर दिया है। यह विज्ञापन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसके लिए अभ्यर्थी 27 मार्च से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
अभ्यर्थी 26 अप्रैल तक आवेदन
एवं शुल्क जमा कर सकेंगे। आवेदन में संशोधन और शुल्क समाधान की अंतिम तिथि एक मई निर्धारित है। वहीं, परीक्षा दो, तीन व चार जुलाई को आयोजित होगी।
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने जारी किया विज्ञापन, आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 1 मई
आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि इस वर्ष परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए ओटीआर (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) व्यवस्था लागू की
गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों को पहले ओटीआर प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। इसके बाद ही वे आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि विस्तृत विज्ञापन, दिशा-निर्देश व सूचना

पुस्तिका आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले सभी निर्देशों को सावधानीपूर्वक देख लें और निर्धारित अर्हता पूरी करने के बाद ही आवेदन करें। यह परीक्षा प्राथमिक स्तर और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए आयोजित की जाएगी।
यूपीटीईटी-2026 का विज्ञापन जारी, 27 से आनलाइन आवेदन
26 अप्रैल तक आनलाइन आवेदन लेगा उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग
2 से चार जुलाई तक परीक्षा, ओटीआर माध्यम कर सकेंगे आवेदन
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2026 का विज्ञापन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने जारी कर दिया है। प्राथमिक स्तर (कक्षा एक से पांच) एवं उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा छह से आठ) की परीक्षा के लिए विज्ञापन आयोग की वेबसाइट upessc.up.gov.in पर देख
सकते हैं। आनलाइन आवेदन के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) अनिवार्य किया गया है। 27 मार्च से आनलाइन पंजीकरण/आवेदन/शुल्क जमा
किए जा सकेंगे, जबकि अंतिम तिथि 26 अप्रैल निर्धारित है। दो, तीन व चार जुलाई को परीक्षा कराने की तिथि घोषित की जा चुकी है
यूपीटीईटी के लिए 27 मार्च से ऑनलाइन आवेदन
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) 2026 के लिए https://upessc.up.gov.in/पर आवेदन 27 मार्च से शुरू होंगे। आयोग ने शुक्रवार को सूचना जारी कर दी। परीक्षा के लिए पंजीकरण, आवेदन-फीस की अंतिम तिथि 26 अप्रैल है। आवेदन में संशोधन, शुल्क समाधान की अंतिम तिथि एक मई है। शुल्क अनारक्षित, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए 1000 प्रति प्रश्नपत्र, एससी-एसटी के लिए 500, दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 300 रखा गया है।