यूपी-टीईटी के आवेदन से तीन लाख डीएलएड प्रशिक्षु बाहर
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के विज्ञापन में चूक
आयोग ने सिर्फ द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षुओं को किया मान्य
एनसीटीई के नियम में प्रथम सेमेस्टर का प्रशिक्षु भी हैं अर्ह
प्राथमिक स्तर में बीएड का नाम आने से असमंजस
चयन आयोग की ओर से जारी यूपी-टीईटी की गाइडलाइन में प्राथमिक स्तर की परीक्षा में बीएड का जिक्र होने से भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। सर्वोच्च न्यायालय ने 11 अगस्त 2023 के आदेश में प्राथमिक स्तर की शिक्षक भर्ती में बीएड अभ्यर्थियों को अर्ह नहीं माना था। आयोग की गाइडलाइन में प्राथमिक स्तर की टीईटी के लिए शैक्षिक अर्हता में बीएड नहीं है।