लखनऊ। उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ की प्रांतीय बैठक रविवार को दारुल सफा स्थित कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शिक्षकों व शिक्षा मित्रों की समस्याओं पर चर्चा की गई।
अनिल यादव ने कहा कि दो वर्षों से अंतरजनपदीय पारस्परिक व सामान्य स्थानांतरण के आदेश जारी नहीं हुए हैं, जिससे लाखों शिक्षक इंतजार में हैं।
उन्होंने मई-जून से पहले स्थानांतरण प्रक्रिया की समयसारिणी जारी करने की मांग की है। उन्होंने मृतक आश्रितों को शिक्षक पद पर नियुक्ति, नगर क्षेत्रों में शिक्षकों की कमी दूर करने और टीईटी से पुराने शिक्षकों को छूट देने की भी मांग उठाई।
संगठन के महासचिव जमशेद शरीफ ने शिक्षा मित्रों के मानदेय वृद्धि का शासनादेश जल्द जारी करने की मांग की।